Posted by : achhiduniya 13 February 2021

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी के हम दो हमारे दो बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा,एक पार्टी की सरकार में दामाद को कई राज्यों राजस्थान, हरियाणा में जमीनें मिलीं। मैं आपको इसके डीटेल्स दे सकती हूं। हम दो हमारे दो ये है। हम दो लोग पार्टी की देखरेख कर रहे हैं। बाकी के दो लोग (बेटी और दामाद) दूसरी चीजों को देखेंगे,लेकिन हमारी पार्टी (बीजेपी) ऐसा नहीं करती है। पीएम 

स्वनिधि योजना इसका ट्रेलर है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत छोटे-छोटे व्यापारियों की मदद की गई। राहुल गांधी ने मोदी-शाह और अंबानी-अडानी को लेकर हम दो हमारे दो का तंज कसा था जिसके पलटवार में निर्मला ने सोनिया-राहुल और प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा का हवला दे दिया। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पेश केंद्रीय बजट पर चर्चा के बाद लोकसभा में अपना जवाब देते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमलावर होते हुए बेहद सधे और धारदार भाषण में वित्त मंत्री 

ने जहां राहुल गांधी के राजनीतिक चरित्र की भी कड़ी आलोचना की, वहीं कांग्रेस की आर्थिक नीतियों पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्रियों का अपमान करना उनकी फितरत हो गई है, भले ही वो मनमोहन सिंह ही क्यों नहीं हों। निर्मला ने कहा,राहुल गांधी हमेशा प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं। फिर चाहे अब के प्रधानमंत्री हों या फिर तब के प्रधानमंत्री। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जब विदेश गए थे 

तो राहुल गांधी ने उनकी ओर से लाए गए अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था।" वित्त मंत्री जिस वाकये का हवाला दे रही हैं, वो साल 2013 का है।गौरतलब है की सुप्रीम कोर्ट ने तब दोषी जनप्रतिनिधियों को चुनाव लड़ने के खिलाफ फैसला दिया था। इस फैसले को निष्प्रभावी बनाने के लिए यूपीए सरकार ने अध्यादेश जारी किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था,यह पूरी तरह बकवास है,जिसे फाड़कर फेंक देना चाहिए। तत्कालीन योजना आयोग अब नीति आयोग के प्रमुख मोंटेक सिंह अलहूवालिया के मुताबिक राहुल गांधी  ने जब 2013 में अध्यादेश फाड़ा था उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन 

सिंह इस्तीफा देना चाहते थे। वित्त मंत्री ने यह भी पूछा कि आखिर राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में हिस्सा क्यों नहीं लिया? उन्होंने राहुल पर सवालों की बौछार कर दी और पूछा,मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस कर्जमाफी का वादा करके कांग्रेस मुकर गई, लेकिन राहुल गांधी ने उस पर कुछ नहीं कहा। पंजाब में पराली से होने किसानों को होने वाली समस्या पर भी राहुल गांधी ने कुछ नहीं कहा। कांग्रेस ने कृषि कानूनों पर यूटर्न क्यों लिया। इस पर भी राहुल गांधी ने कुछ नहीं कहा जबकि मुझे उम्मीद थी कि वह कुछ बोलेंगे। किसानों की बात करने वाली कांग्रेस ने कई राज्यों में किसानों को धोखा दिया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -