- Back to Home »
- Politics »
- कुर्सी के लालच में करते हैं कौमवादी बातें…. असम में गरजे अमित शाह
Posted by : achhiduniya
25 February 2021
केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित
शाह असम में कहा कि
प्रदर्शनों,
हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला असम हिंसा, बाढ़ एवं घुसपैठ से मुक्त होकर विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है।
असम में भाजपा की यात्रा तभी पूरी होगी जब वह पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ
जीडीपी में सर्वाधिक योगदान देने वाला राज्य बनकर उभरेगा। नगांव पहुंचे अमित शाह
ने मंच से ऐलान किया कि असम को बाढ़मुक्त करेंगे। हर साल लाखों-करोड़ों लोग
प्रभावित होते हैं। प्लान तैयार हो गया है। चार वर्षों से सेटेलाइट से बारिश के
मौसम में सर्वेक्षण किया गया है। अगले पांच साल में असम बाढ़ मुक्त कर दिया जाएगा। ऐसे स्थान ढूंढे गए हैं जहां
बड़े-बड़े तालाक बनाकर पानी को डायवर्ट करके असम को बाढ़ मुक्त किया जाएगा।
गृहमंत्री ने कहा कि खुला चैलेंज देता हूं 15 साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन
उन्होंने असम के लिए कुछ नहीं किया। मनमोहन सिंह यहां से राज्यसभा सदस्य बनकर गए
थे। पंद्रह सालों का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में जितना
विकास नहीं किया उतना हम सात साल में करके दिखा देंगे। शाह ने कहा कि आज जिनकी
भाषा बदली है उनसे पूछता हूं कि असम के गौरव की बात करते हैं। घुसपैठिए असम के
गौरव गेडों का शिकार करते थे लेकिन कभी कुछ नहीं किया। क्योंकि उन्हें वोटबैंक का
लालच था। अजमल के साथ बैठकर घुसपैठ नहीं रोक सकते। अजमल बदरुद्दीन के साथ असम की
सुरक्षा की बात करते हैं। अमित शाह ने कहा कि पहले दिल्ली के गलियों में घूमते हैं मौज
करते हैं। जब चुनाव आता है तो आ जाते हैं वोट मांगने। असम आंदोलन के वक्त युवाओं
पर गोली चलवाई। अब वोट मांगने के लिए वेश बदलकर आ रहे हैं। कुछ वोट कटवा आकर
बीजेपी के वोट काटकर कांग्रेस की मदद करना चाहते हैं। असम की जनता सब समझती है। वह
मूर्ख नहीं बनेगी। असम की जनता जानती है कि बीजेपी ही विकसित, शांत और घुसपैठियों से मुक्त राज्य बना सकते हैं।


