- Back to Home »
- Politics »
- कृषि कल्याण का पैसा गांधी परिवार के चार सदस्यों के स्विस बैंक खातों में सीधे जाता था लेकिन अब….यूपी बीजेपी अध्यक्ष
कृषि कल्याण का पैसा गांधी परिवार के चार सदस्यों के स्विस बैंक खातों में सीधे जाता था लेकिन अब….यूपी बीजेपी अध्यक्ष
Posted by : achhiduniya
12 February 2021
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का असर पश्चिम
यूपी देखने को मिल रहा है। लिहाजा कांग्रेस किसानों के सहारे पार्टी को संजीवनी देने
की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी की कोशिश है कि किसानों के आंदोलन के सहारे 2022
में सपा और बसपा को पछाड़ते हुए बीजेपी के मुकाबले खड़ा हुआ जा सके। प्रियंका गांधी सहारनपुर के बाद 13 फरवरी को
मेरठ, 16 फरवरी को बिजनौर और 19 फ़रवरी
को मथुरा में आयोजित महापंचायत में भी शिरकत कर सकती हैं। मेरठ में उनके साथ राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस के नेता तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को आगे कर समाजवादी पार्टी और बसपा को मात देने की प्लानिंग की है। कांग्रेस की तैयारी है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह खुद को बीजेपी के मुकाबले टक्कर में दिखा सके। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के कई दौरे प्रस्तावित किए गए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करके कहा, पहले गांधी परिवार के चार सदस्यों के स्विस बैंक खातों में कृषि कल्याण का पैसा जाता था। आज देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ‘किसान सम्मान निधि’ के तहत सीधा पैसा जा रहा है। कांग्रेस को परेशानी बस इसी बात की है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं, लिहाजा सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हैं।


