- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पेट्रोल-डीजल कीमत पर पेट्रोलियम मंत्री ने चुप्पी तोड़ दिया यह तर्क,कर रहे GST के दायरे में लाने पर काउंसिल से प्रार्थना...
पेट्रोल-डीजल कीमत पर पेट्रोलियम मंत्री ने चुप्पी तोड़ दिया यह तर्क,कर रहे GST के दायरे में लाने पर काउंसिल से प्रार्थना...
Posted by : achhiduniya
23 February 2021
देश में कई जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं,लेकिन बढ़ोतरी के बीच कीमतों में कटौती के कहीं आसार नहीं
दिख रहे हैं। पिछले दो दिनों तक ईंधन तेल के दाम स्थिर थे,लेकिन
मंगलवार यानी 23 फरवरी, 2021 को आज फिर पेट्रोल-डीजल के
दामों में आग लग गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज फिर तेल के दाम बढ़ा दिए
हैं। आज पेट्रोल के दामों में 35 से 38 और डीजल के दामों में
34 से 35 पैसों की बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल और डीजल की उपभोक्ता मूल्य में बढ़त देखने को मिल रही है। यह धीरे-धीरे कम हो जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा Covid-19 के कारण कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति में कमी आई है। जिसके कारण इसका उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम GST काउंसिल से लगातार पेट्रोलियम उत्पादों को इसके
दायरे में शामिल करने का अनुरोध कर रहे हैं क्योंकि इससे लोगों को फायदा होगा, लेकिन शामिल करना है या नहीं, ये फैसला काउंसिल ही ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों की कमाई नगण्य रही। हमने नौकरियां बढ़ाने के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा अलग अलग सेक्टरों को दे दिया।


