- Back to Home »
- Discussion »
- MH-CM उद्धव ठाकरे के दूत बनकर BKU नेता राकेश टिकैत से मुलाकात करने पहुंचे शिवसेना सांसद संजय राउत,क्या है राजनैतिक मायने...?
MH-CM उद्धव ठाकरे के दूत बनकर BKU नेता राकेश टिकैत से मुलाकात करने पहुंचे शिवसेना सांसद संजय राउत,क्या है राजनैतिक मायने...?
Posted by : achhiduniya
02 February 2021
पिछले 68 दिनो से जारी किसान
आंदोलन में कई पार्टियों के नेता पहुंच चुके हैं। अलग-अलग विपक्षी पार्टियों के नेता गाजीपुर
बॉर्डर पहुंचकर किसान आंदोलन को अपने समर्थन दे रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष
सिसोदिया, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, इनेलो
नेता अभय सिंह चौटाला सहित कई पार्टियों के नेता वहां पहुंचे थे। शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत मंगलवार को
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसान नेता राकेश टिकैट से मुलाकात की। वहां पर संजय राउत
ने कहा कि हमने पहले दिन से ही कृषि कानूनों का विरोध किया है। महाराष्ट्र के
मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुझे विशेष तौर पर गाजीपुर बॉर्डर
पर चल रहे किसान आंदोलन में भेजा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसान नेता
राकेश को मेरे द्वारा संदेश भेजा है,शिवसेना
और महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी हुई है. शिवसेना प्रमुख भी
किसान नेता राकेश टिकैत से स्वयं बातचीत करेंगे। संजय राउत ने वहां कहा, आंदोलन
सड़क का है और सड़क पर रहेगा। गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों को कुचलने की
कोशिश की गई,
ऐसे में महाराष्ट्र के लोगों का कर्तव्य बनता है
कि राकेश टिकैत के साथ खड़े हों। मुझे लगता है कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य है
कि आंदोलन में पहुंचकर किसानों को समर्थन दें। महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में
आए किसान गाजीपुर बार्डर में आंदोलन कर रहे हैं। किसान संगठनों द्वारा तीन घंटे के
लिए देशव्यापी चक्का जाम का जो ऐलान किया गया है। उसका भी शिवसेना पूरी तरह से
समर्थन करती है।


