Posted by : achhiduniya 06 February 2021

बंगाल के नबाद्वीप में भाजपा की 'परिवर्तन रैली' की शुरुआत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, प्रदेश में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया गया, प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया और पुलिस के साथ साथ उसका इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए किया गया। यहां पर टोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही विराजमान रही है। इसलिए भाजपा ने तय किया है 

कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बंगाल की जनता को जगाएंगे, उनको बताएंगे। बल्कि मुझे तो लगता है कि अब बंगाल की जाग चुकी है। बंगाल के लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगाया, तो इस नारे से इतनी नफरत क्यों है? क्या भारत की संस्कृति के साथ जुड़ना गलत है? क्या महापुरुषों का नाम लेना गलत है? इन लोगों के लिए राजनीति संस्कृति से ऊपर है। आज जिस तरह से बंगाल में सरकार चल रही है,उसमें कोई भी व्यक्ति सरकार के विरोध में बोले, तो उसे जेल में डालने का काम 

ममता जी कर रही हैं। जिसने भी ममता जी के विरोध में बोल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। बंगाल की जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं दिया गया। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता को आयुष्मान योजना के बारे में बताएं कि उनके स्वास्थ की चिंता मोदी जी ने की थी, लेकिन ममता बीच में अड़ंगा बनकर खड़ी रहीं। बंगाल में आज महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। रेप के केस सबसे ज्यादा बंगाल में हो रहे हैं, घरेलू हिंसा सबसे ज्यादा 

बंगाल में हो रही है।  बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला हो, फिर भी महिलाओं की इज्जत न हो, तो बंगाल को परिवर्तन चाहिए। बंगाल की संस्कृति को ममता जी नहीं संभाल सकती, इसकी सुरक्षा भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। ममता जी जिस तरह मेरे नाम के आगे विशेषण लगाती हैं, वो बताता है कि आपने बंगाल की संस्कृति का निरादर किया है। बंगाल की संस्कृति का संरक्षण नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं।  प्रधानमंत्री मोदी जी ने बंगाल में आए अम्फान तूफान में सहायता 

राशि के लिए  पहले 1,000 करोड़ रुपए और बाद में 1,700 करोड़ रुपए दिए। इसका कोई हिसाब नहीं है, ये सिर्फ कटमनी के पॉकिट में गया। जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में तानाशाही की सरकार है। यहां भाजपा के करीब 130 कार्यकर्ता मारे गए हैं। 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। ये जब हम पर हमला कर सकते हैं तो साधारण लोगों का क्या हाल होगा? ऐसी सरकार को जाना होगा। गौरतलब है की पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा सीटों के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -