- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन...केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी
1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन...केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी
Posted by : achhiduniya
23 March 2021
भारत में टीकाकरण अभियान के पहले चरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को वैक्सीन दी गई थी। साथ ही फ़्रंटलाइन वर्कर्स यानी पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री फ़ोर्सेज और सैन्यकर्मियों को भी टीका लगाया गया। 14 लाख लोगों को टीके की दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। फिर 1 मार्च से वैक्सीनेशन का
दूसरा फेज शुरू हुआ। दूसरे चरण में अब आम लोगों को वैक्सीन लग रही है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री वैक्सीन लगवा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा है कि देश में टीका की भरपूर मात्रा उपलब्ध है। कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। अब तक 45 से 60 साल के बीच सिर्फ गंभीर बीमारियों वाले लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी। देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 4.72 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम 7 बजे तक कुल 4,72,07,134 वैक्सीन डोज दी गई हैं।

