- Back to Home »
- Discussion »
- 100 करोड़ की वसूली पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया बड़ा खुलासा....
Posted by : achhiduniya
21 March 2021
पुलिस मुख्यालय में स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन का पहले से ही
आना-जाना था। NIA को यहां से एक वीडियो
रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसमें वाझे और मनसुख एक ही कार में
बैठकर जाते दिख रहे हैं। इस केस में वाझे की भूमिका सामने आने के बाद उसे एनआईए ने
गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मुंबई के तत्कालीन कमिश्नर परमबीर सिंह का भी तबादला
कर दिया गया। तबादले के
बाद ही परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस बात का खुलासा किया कि गृहमंत्री देशमुख ने वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली करने के लिए कहा था। मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी से मचे बवाल के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज रविवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख को तुरंत हटाने से इनकार कर दिया। शरद पवार ने कहा कि देशमुख पर लगे 100 करोड़ की वसूली के आरोप अत्यंत गंभीर है, लेकिन चिट्ठी में परमबीर सिंह
के हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से सरकार की छवि पर असर नहीं पड़ेगा। पवार ने पूछा- परमबीर सिंह ने ट्रांसफर के बाद क्यों आरोप लगाए हैं। उससे पहले आरोप क्यों नहीं लगाए। वहीं एपीआई सचिन वाझे की बहाली को लेकर शरद पवार ने कहा कि सचिन वाझे की बहाली मुख्यमंत्री ने नहीं बल्कि पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने की थी। मुख्यमंत्री के पास फैसला लेने का अधिकार है। उन्होंने कमिश्नर रहते गृह मंत्री पर आरोप नहीं लगाया। गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक से भरी स्कार्पियो
मिली थी। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में अब तक जो भी कुछ सामने आया है उससे पता चलता है कि पूरे मामले की साजिश पुलिस मुख्यालय और असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (API) सचिन वाझे के ठाणे स्थित घर पर रची गई थी।



