- Back to Home »
- Politics »
- 200 यूनिट बिजली मुफ्त के साथ महिलाओं को 2 हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही..असम चुनावी वादे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने
200 यूनिट बिजली मुफ्त के साथ महिलाओं को 2 हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही..असम चुनावी वादे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने
Posted by : achhiduniya
20 March 2021
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल
गांधी ने कहा कि सरकार सिर्फ हम दो और हमारे दो के लिए काम कर रही है। इसमें
गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों के लिए नहीं
सोचा जा रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों पर हमलावर होते हुए राहुल गांधी ने कहा कि
जनता की जेब से
पैसा निकालकर पूंजीपतियों की जेब में दिया जा रहा है और मोदी सरकार यही कर रही है।
असम विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी दो दिन के राज्य के दौरे पर हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने असम
के जोरहाट में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर
निशाना साधा। राहुल ने कहा, कांग्रेस की सरकार बनेगी, महाजोत की सरकार बनेगी। आपके अधिकारों की रक्षा करेगी, गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेगी। जो आपका है, वो आपको
वापस दिलवाएगी। आपका पैसा आपकी शिक्षा में, आपके स्वास्थ्य में, आपके
रोजगार में जाएगा। वो किसी दूसरे की जेब में नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि


