Posted by : achhiduniya 17 March 2021

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देंवेंद्र फडणवीस ने कहा,मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या एटीएस पर दबाव है। यह घटना अकेले सचिन वाझे नहीं कर सकता है। इसमें कौन-कौन है इसकी जांच होनी चाहिए। यह पुलिस की विफलता नहीं है, यह सरकार की विफलता है। सरकार ने ऐसे व्यक्ति को ऐसी महत्वपूर्ण जगह पर बिठाया जिसका पास्ट इतना खराब है। मुख्यमंत्री और सरकार ने उन्हें 

डिफेंड किया। इतने सबूत मैं नहीं देता तो शायद उसको महात्मा बताया जाता। पूछा गया था कि क्या वह ओसामा बिन लादेन है। इसके पास सरकार का कुछ ऐसा था जिसकी वजह से सरकार को इतना महत्वपूर्ण पद देना पड़ा। जांच एजेंसियों को इसकी तलाश करनी पड़ेगी। देंवेंद्र फडणवीस ने एटीलिया केस में गिरफ्तार हुए सचिन वाझे को लेकर शिवसेना और उद्धव ठाकरे सरकार को घेरा है। फडणवीस ने खुलासा किया है कि जब वह शिवसेना के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे तब 

भी उद्धव ठाकरे ने वाझे को बहाल करने का दबाव उन पर डाला था इसके लिए खुद उद्धव ठाकरे ने फोन पर बात की थी और शिवसेना के कुछ मंत्रियों ने मुलाकात करके सिफारिश की थी। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने कानूनी सलाह और वाझे के रिकॉर्ड को देखते हुए बहाल नहीं किया था। एपीआई सचिन वाझे को 2004 में सस्पेंड कर दिया गया था। 2008 में उन्होंने वीआरएस ले लिया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया था। वह शिवेसना में भी शामिल हुए थे और प्रवक्ता की भूमिका भी निभाई थी। देवेंद्र फडणवीस ने यहां तक कहा कि मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए परमबीर सिंह और सचिन वाझे छोटे लोग हैं

इसके पीछे किसका आशीर्वाद है, इसकी जांच होनी चाहिए। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सचिन वाझे को वसूली अधिकारी बनाकर क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट में बिठाया गया था और सभी हाई प्रोफाइल केस दिए जा रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनसुख हिरेन की मौत की जांच कर रही एटीएस ठीक से जांच नहीं कर रही है। फडणवीस ने कहा,महामारी में पुलिसकर्मियों की कमी का बहाना बनाकर वाझे और उनके साथ के कुछ लोगों को लेकर सरकार ने वापस लिया। अन्य कुछ अधिकारी जो छोटी वजहों से सस्पेंड थे उनको वापस नहीं 

लिया। जो हाई कोर्ट के आदेश से हटाए गए थे उन्हें वापस लिया। वाझे पर वसूली केस में भी नाम आया। इतना खराब रिकॉर्ड होने के बावजूद  इनको लिया गया। मुंबई क्राइम ब्रान्च की सबसे महत्वपूर्ण यूनिट है क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट। वाझे को इसका प्रमुख बना दिया गया। मुंबई में जितने हाई प्रोफाइल केस हुए सारे केस सीआईयू को दिए गए। मुंबई पुलिस में सीपी के बाद किसी का कद था तो वह सचिन वाझे का था। सीएम और गृहमंत्री और मंत्रियों के ब्रीफिंग में वे नजर आते थे। फडणवीस ने यह भी कहा कि सचिन वाझे के शिवसेना के कई नेताओं से करीबी और कारोबारी रिश्ते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -