Posted by : achhiduniya 19 March 2021

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में पुलिस कमिश्नर की गलती मानी थी। देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह का तबादला रूटीन प्रशासकीय ट्रांसफर नहीं है। मुंबई पुलिस विभाग के प्रमुख होने के नाते उनके सहयोगी अधिकारी ने कुछ गंभीर गलतियां की है। इसके लिए माफी नहीं दी जा सकती है। इस कारण उनका ट्रांसफर हुआ है। इस 

मामले में अब जांच में जो सामने आएगा उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पूरे घटनाक्रम से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल मची हुई है। इन सब के बीच अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के हटाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इस घटनाक्रम में मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की कुर्सी जा चुकी है। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में अनिल देशमुख की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार अपने मंत्री अनिल देशमुख से नाराज बताए जा रहे हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एंटीलिया के बाहर विस्फोटक मामले को देशमुख ने जिस तरह से संभाला है उससे शरद पवार नाराज हैं। कहा जा रहा है कि इस मामले में अनिल देशमुख ने शरद पवार को पूरी तरह से जानकारी नहीं दी। मामला इतना बढ़ गया कि शरद पवार को खुद इस मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करनी पड़ी। पूरे घटना क्रम के बीच 

अचानक शुक्रवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख दिल्ली पहुंचे। यहां देशमुख ने शरद पवार से उनके आवास पर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह विदर्भ में एक मल्टीनेशनल कंपनी के प्रोजेक्ट में आ रही बाधा दूर करने के संबंध में पवार से मिलने आए थे। इससे पहले भाजपा नेता भी गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम से जहां पुलिस की छवि पर सवाल तो उठे ही हैं, महाराष्ट्र सरकार की भी काफी किरकिरी हुई है। 

एनसीपी महाराष्ट्र के अध्यक्ष और मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि मंत्रिमंडल में कोई भी फेरबदल नहीं होने वाला है। राज्य के गृहमंत्री को हटाए जाने की अटकलों पर पाटिल ने कहा कि ये गलत खबर है। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने कामकाज से संबंधित मीटिंग बुलाई है। गृहमंत्री अनिल देशमुख ही रहने वाले हैं, उसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -