- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- ताज महल का नाम बदलकर राम महल करने कि मांग की बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने...
Posted by : achhiduniya
14 March 2021
यूपी में बलिया की बैरिया सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस जगह पर आज ताज महल है, वहाँ पहले एक शिव मंदिर हुआ करता था। मुगलकाल में इसे तोड़ दिया गया।
उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार जल्द ही ताजमहल का नाम बदलकर राम महल कर देगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ हिंदू सम्राट शिवाजी के वंशज हैं। उन्होंने कहा, शिवाजी के वंशज उत्तर प्रदेश की धरती पर आ गए हैं। जिस तरह
समर्थ गुरु रामदास ने शिवाजी को भारत दिया था, उसी तरह
गोरखनाथ जी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में पत्रकारों पर कथित हमले की भी कड़ी निंदा की। इस
हमले में कई पत्रकारों को गंभीर चोट आई थीं, जिसके
खिलाफ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और 20 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया
गया। विधायक ने कहा कि इस घटना ने समाजवादियों के असली चरित्र को दिखा दिया है। वे
पत्रकारों पर लाठी का इस्तेमाल करते हैं,लेकिन
योगी राज में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ताज महल का नाम बदलकर राम
महल किए
जाने की मांग की है।


