- Back to Home »
- Politics »
- अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए राजद्रोह, मानहानि और काउंटर टेररिज्म के कानूनों का इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार...राहुल गांधी ने किया केंद्र की सरकार पर प्रहार....
अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए राजद्रोह, मानहानि और काउंटर टेररिज्म के कानूनों का इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार...राहुल गांधी ने किया केंद्र की सरकार पर प्रहार....
Posted by : achhiduniya
13 March 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने स्वीडन स्थित इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट का
हवाला देते हुए कहा कि भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया है। राहुल ने अपने
ट्वीट के साथ इस रिपोर्ट से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की है। जिस पर लिखा हुआ है कि
पाकिस्तान की तरह अब भारत भी ऑटोक्रेटिक है। भारत की स्थिति बांग्लादेश से भी खराब
है। वी-डेमोक्रेसी की सालाना रिपोर्ट में भारत 2013 में सबसे ज्यादा 0.57 (शून्य
से एक के बीच स्केल) स्कोर हासिल किया था जबकि 2020 के लिए यह स्कोर महज 0.34 है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी की अगुआई वाली सरकार अपने आलोचकों को चुप कराने के
लिए राजद्रोह,
मानहानि और काउंटर टेररिज्म के कानूनों का
इस्तेमाल कर रही है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया
है। इनमें
अमेरिकी संस्था फ्रीडम हाउस की भी एक रिपोर्ट सामने आई थी। फ्रीडम हाउस ने डेमोक्रेसी अंडर सीज नाम से जारी अपनी रिपोर्ट में भारत को आंशिक रूप से स्वतंत्र श्रेणी में रखा था। भारत सरकार ने उस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए रिपोर्ट को भ्रामक, गलत और अनुचित करार देते हुए खारिज किया था।



