- Back to Home »
- Politics »
- देश में अनियोजित लॉकडाउन सरकार की अक्षमता तथा अदूरदर्शिता का दंश झेल रहे लाखों परिवार...राहुल गांधी का केंद्र की सरकार पर वार..
देश में अनियोजित लॉकडाउन सरकार की अक्षमता तथा अदूरदर्शिता का दंश झेल रहे लाखों परिवार...राहुल गांधी का केंद्र की सरकार पर वार..
Posted by : achhiduniya
19 March 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा,देश अनियोजित लॉकडाउन के चलते आई आपदा का दंश अब तक झेल रहा है। सरकार की अक्षमता और अदूरदर्शिता के कारण बयान न की जा सकने वाली पीड़ा झेलने वाले लाखों परिवारों को सांत्वना देता हूं।
गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी साझा की, जिसमें यूनिसेफ के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोविड-19 के चलते दक्षिण एशिया के छह सबसे अधिक आबादी वाले देशों में भारत में शिशु मृत्युदर और मातृ मृत्यु दर में सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है। सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिये पिछले साल 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया था। गांधी ने लॉकडाउन के लिये सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि इसके चलते गरीबों और प्रवासियों को पीड़ा उठानी पड़ी है।

