- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- ऐतिहासिक स्थल हुए 15 मई तक लॉकडाउन...
Posted by : achhiduniya
15 April 2021
केन्द्रीय सांस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा- कोरोना महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार ने आर्कियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को अगले 15 मई तक बंद
रखने का फैसला किया है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये आगामी 15 मई तक ताजमहल समेत ASI संरक्षित स्मारक बन्द कर दिये गये हैं। विश्व प्रसिद्ध इमारत ताज महल को देखने के लिये देश विदेश से तमाम पर्यटक आते हैं। देश और प्रदेश में भयावह रुप ले रही कोरोना महामारी के बाद सरकार अब बड़े फैसले ले रही है। देश में बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए केन्द्रीय सांस्कृति एवं पर्यटन विभाग की तरफ से उन सभी केन्द्रीय संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों और स्थलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, जिनकी देखरेख आर्किलॉजिटल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से किया जाता है। केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्रालय का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा जो अगले 15 मई तक जारी रहेगा।

