- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- 2 डोज़ लेने के बाद भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित,राहुल गांधी भी हुए संक्रमित.....
बीते रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना से निपटने के लिए 5 सुझाव दिए थे। उन्होंने मोदी को चिट्ठी लिखकर यूरोप और अमेरिका में अप्रूवल पा चुकी वैक्सीन को देश में ट्रायल की शर्त के बिना इस्तेमाल की मंजूरी देने को कहा था। साथ ही वैक्सीनेशन ड्राइव में तेजी लाने और विदेशी कंपनियों से वैक्सीन मंगवाने के लिए एडवांस ऑर्डर देने की सलाह भी दी
थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोमवार को कोविड के सकारात्मक परीक्षण के बाद एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। खास बात ये है कि पूर्व PM कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। उन्हें स्वदेशी कोवैक्सिन का पहला शॉट 3 मार्च और बूस्टर डोज 4 अप्रैल को दिया गया था। इस लिहाज से वे दूसरे डोज के बाद 2 हफ्ते का समय भी पूरा कर चुके थे।वहीं अब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से
संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। राहुल ने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।


