Posted by : achhiduniya 10 April 2021

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक की तस्वीर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अध्यक्षता में वर्चुअल मीटिंग हुई। इसमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे 

कदमों की जानकारी दी गई। साथ ही इस महामारी को रोकने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए इस पर भी चर्चा की गई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। लगातार जरूरी फैसले लिए जा रहे हैं, साथ ही नई गाइडलाइंस भी जारी की जा रही हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की है। वर्चुअल बैठक में उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों और इन पर लगाम 

को लेकर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की चर्चा की गई। गहलोत ने अगले ट्वीट में बताया कि हमने बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष को बताया कि प्रदेश कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हम पहले की तरह इस संकट का सफलतापूर्वक प्रबंधन करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। नए आ रहे केस रोजाना निगरानी की जा रही है। रिसर्च और एनालिसिस के आधार पर ही रोडमैप तैयार किया जा रहा है। ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही महाराष्ट्र और झारखंड समेत कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन के कमी बात कही थी।खुद राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र 

मोदी पर निशाना साधा था। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा थाबढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, उत्सव नहीं अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है? केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे। हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए। इनके अलावा महाराष्ट्र से बाला साहेब थोराट, झारखंड से रामेश्वर उरांव भी बैठक में शामिल रहे। इनके अलावा कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस अहम बैठक में मौजूद थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -