Posted by : achhiduniya 24 April 2021

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बकर एक उपाए व टोटके बताए जा रहे है,यह कितने कारगर सिद्ध होते है यह  एक गहन जांच का विषय है,किन्तु सोशल मीडिया पर स्टीम लेने को लेकर कुछ पोस्ट वायरल हो रही है। इन पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि स्टीम के जरिए कोरोना वायरस का अंत संभव हैं। हालांकि अब तक इस पर किसी तरह की कोई 

रिसर्च नहीं की गई है। ऐसे में यह कह पाना सही नहीं होगा कि यह वायरस स्टीम लेने से खत्म होगा या नहीं। इस पर विशेषज्ञ क्या राय रखते हैंएक नजर डालते है। कुछ लोग यह सलाह भी दे रहे हैं कि आप 15 से 20 मिनट तक या जितनी देर ले सकते हैं, उतनी देर स्टीम लें,लेकिन ना तो Centers for Disease Control and Prevention(CDC) और ना ही World Health Organization(WHO) ने इस बात की पुष्टि की है कि स्टीम थेरपी कोरोना वायरस का इलाज है। जब कि CDC ने एक बड़ी न्यूज एजेंसी को तो यह तक कहा है कि स्टीम लेना कोरोना के समय भी जोखिम भरा हो सकता है। सीडीसी 

ने यह भी कहा है कि अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जिसके आधार पर यह कहा जाए की स्टीम लेने का उपाय कोरोना का अंत कर सकता है। सीडीसी का मानना है कि स्टीम लेने की वजह से व्यक्ति जल सकता है या किसी प्रकार की इंजरी भी हो सकती है। ऐसे में आप ध्यान रखें कि कोरोना से बचे रहने के लिए डॉक्टरों की सलाह है कि आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाएं। साथ ही समय समय पर हाथ धोएं और अपनी आंख मुंह और नाक को बार बार ना छुएं। स्टीम लेने 

के लाभ को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि, यह आपकी नाक खोलने और रेस्पिरेटरी समस्याओं से आपको राहत दिला सकती है,लेकिन यह कोरोना जैसे वायरस का अंत कर दे ऐसा कहना बेहद मुश्किल है। ऐसे में केवल इस उपाय पर निर्भर करना बेवकूफी हो सकती है। Texas A&M University-Texarkana में जीव विज्ञान विभाग के डॉ. बेंजामिन नीमन ने उल्लेख किया कि फेफड़े नाजुक होते हैं और गर्म भाप लेने से फेफड़ों और वायुमार्ग को नुकसान पहुंच सकता है। इस बीच अमेरिकन लंग एसोसिएशन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्बर्ट रिजो ने कथित तौर पर यह भी बताया कि वाष्प सांस लेने के तरीके श्वसन संबंधी लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन वे वायरस के इलाज के रूप में काम नहीं करते हैं। वहीं एक स्पैनिश संस्थान द्वारा एक लेख प्रकाशित किया गया 

है। इसमें भांप लेने की प्रक्रिया को ही जोखिम भरा बताया गया है। लेख में कहा गया है कि एक गर्म पानी के बर्तन के ऊपर तौलिया लेकर बैठने से आप चोटिल भी हो सकते हैं, या आप जल भी सकते हैं। डॉ. विलियम शेफनर की रिपोर्टों के अनुसार बताया गया है कि कोरोना के लिए भांप लेने का उपाय बिल्कुल सही नहीं है। विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्म पानी मोस्चर के जरिए कोरोना के वायरस को खत्म नहीं किया जा सकता। जब कि इस उपाय को अपनाते हुए अधिक सावधानी बरतने की भी 

आवश्यकता है। इसके जरिए आप गर्म पानी से जल भी सकते हैं।# ​निष्कर्ष:-एक्सपर्ट की राय और की गई रिसर्च के आधार पर यह तो कहा जा सकता है कि कोरोना का अंत करने में स्टीम कारगर नहीं है। हालांकि यह उपाय आपको कुछ देर के लिए सांस लेने की दिक्कत को दूर कर सकता है। साथ ही इस उपाय के जरिए नाक खुल सकती है और बलगम भी आसानी से साफ हो सकता है,लेकिन यह कोरोना वायरस को खत्म करने की प्रक्रिया में असरदार नहीं माना जा सकता। {वैज्ञानिक व डाक्टर्स सलाह आभार}

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -