Posted by : achhiduniya 04 April 2021

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवार ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसानों ने देशभर के किसानों का नेतृत्व किया और तीनों काले कानून के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। आम आदमी पार्टी,दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल आंदोलन की शुरुआत से किसानों के साथ हैं। किसानों पर हरियाणा सरकार ने आंसू गैस के गोले छोड़े और किसान दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे थे। केजरीवाल ने कहा कि हमने 

बॉर्डर पर लंगर लगाए,टॉयलेट और पानी का इंतज़ाम करवाया,फ्री वाईफाई लगवाए जिस दिन राकेश टिकैत भाईसाहब की आंखों में आंसू थे। मैंने राकेश टिकैत से फोन पर बात की और उन्हें कहा कि अपना दिल कमजोर मत करो। योगी सरकार ने बिजली पानी कटवा दी थी,तब दिल्ली सरकार ने बिजली पानी की व्यवस्था की। मुझसे नाराज़ होकर केंद्र सरकार संसद में एक बिल लेकर आये, किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए सजा दे रहे हैं। दिल्ली में चुनी सरकार की बजाय सारी ताकत LG को दे दी। हरियाणा 

के जींद में किसान महापंचायत को संबोधित किया। किसान आंदोलन को लेकर फिर से समर्थन जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चाहे कोई भी क़ीमत चुकानी पड़े, अंत तक किसान आंदोलन के साथ रहेंगे, चिंता मत करना दिल्ली में आपका छोरा सीएम हैकिसानों की मांगों के सामने बीजेपी और केंद्र सरकार को झुकना पड़ेगा और इनका गुरूर ख़त्म होगा। उन्होंने कहा,मैं किसानों के समर्थन में हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। मुझे केंद्र सरकार की सजा की परवाह नहीं है। एनसीटी कानून को लेकर केंद्र 

पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने संसद में कहा कि किसानों का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सजा दे रहे हैं। बीजेपी वालों को कहना चाहता हूं कि किसान आंदोलन के लिए केजरीवाल की जान भी चले जाएं, हम किसी सजा से नहीं डरते। हर देशभक्त का फर्ज है कि किसान आंदोलन का समर्थन करे, जो किसान आंदोलन के खिलाफ़ है वो देश का गद्दार है और जो किसान आंदोलन के साथ है वो देशभक्त है। उन्होंने कहा,मैं किसानों के समर्थन में हर कुर्बानी देने को 

तैयार हूं। किसान मुझे छोटा भाई, बेटा मानते हैं, मुझे केंद्र सरकार की सजा की परवाह नहीं है। बीजेपी वाले हमारी शक्ति ख़त्म करते रहते हैं। बीजपी इस देश की शक्तिशाली पार्टी है, लेकिन एक स्कूल नहीं बना पाई। स्कूल और अस्पताल बनाने के लिए शक्ति नहीं नीयत की ज़रूरत होती है। केजरीवाल के पास शक्तियां नही हैं, लेकिन नीयत साफ है। केजरीवाल ने कहा कि मेरी ज़िंदगी का एक ही सपना है, कि भारत को जीते जी नंबर 1 देश बनाना है। 5 साल में दिल्ली बदलकर दिखाई है। भगवान से मेरी सेटिंग है, मुझे इस पृथ्वी से तब तक मौत नहीं आएगी जबतक मैं भारत को दुनिया का नंबर 1 देश न देख लूं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -