Posted by : achhiduniya 23 April 2021

दुनिया के कई देश वायरस के ट्रिपल म्यूटेंट वाले स्ट्रेन से हैरान हैं। इस बार कोरोना संक्रमित लोगों में लक्षणों में विविधता देखने को मिली है और एक साथ सभी नहीं बल्कि कुछ ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच कोविड टंग नाम काफी चर्चा में हैं। कोविड टंग कोविड-19 बीमारी के बहुत से लक्षणों में से एक है। जो खासतौर पर जीभ और गले से संबंधित हैं। इसमें मरीज को जीभ में जलन और 
छाले जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसकी खास पहचान यह होती है कि जीभ की पिंक जोन यानि गुलाबी इलाके का रंग चला जाता है और इसमें सफेद और पीले धब्बे देखने को मिलते हैं। इसके अलावा ऐसा लगता है कि जीभ रोएंदार हो गई है। कई मामलों में कोविड टंग के शिकार लोगो की जीभ में में दर्द देने वाले दाने से दिखते लगते हैं। सबसे ज्यादा नुकसान जीभ के बाजू में होता है। खास तौर सारा नुकसान उन जगहों पर होता है जो स्वाद की पहचान करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स कोव-2 वायरस पिछले कई महीनों से अपने आप में बदलाव ला रहा है। ये बदलाव 
संरचनात्मक तो हैं ही साथ वायरस के प्रभाव और बर्ताव में भी हुए हैं।  पिछले 5 महीनों से कोविड टंग के लक्षणों की व्यापकता देखने को मिल रही है।  वहीं इससे पहले केवल मुंह का स्वाद जाना कोविड-19 का लक्षण माना जा रहा था जबकि सूंघने की शक्ति खोने का लक्षण तो शुरू से ही इस बीमारी से जुड़ा है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कोविड टंग के पीछे के कारण का संबंध ACE2 प्रोटीन से जुड़ा पता चला है। ACE2 यानि एंजीयोटेंसिन-कनवर्टिंग एनजाइम 2 एक सतह का प्रोटीन है जो 
सभी इंसानों की जीभ की सतह पर विशाल मात्रा में मौजूद रहता है। सार्स कोव-2 प्रमुख रूप से ACE2 प्रोटीन पर ही हमला करता है. इसीलिए कोविड-19 मरीजों में कोविड टंग एक प्रमुख लक्षणों के रूप में उभर रहा है। अजीब लगने वाली बात यह है कि किसी व्यक्ति मे कोविड टंग के लक्षण दिखने का मतलब यह नहीं है कि वह कोरोना वायरस से ही संक्रमित हो।  यहां तक कि सूजन, छाले, खट्टापन, गहरे धब्बे मसालेदार, एसिड वाले भोजन या किसी बैक्टीरिया का फफूद संक्रमण कारण भी हो सकते हैं। सबसे अहम बात यह है कि कोविड-टंग के लक्षण दिखने पर घबराने की बात नहीं है और इसके बारे में सीधे 

विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह आमतौर पर ये लक्षण कोविड-19 बीमारी के लक्षणों के साथ दिखते हैं। इसलिए कोविड टंग के लक्षण दिखने पर डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाना चाहिए। मरीज की कोविड जांच के पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह और निर्देशों के अनुसार दवा लेना चाहिए।  इस लक्षण की बहुत प्रमुखता से पहले चर्चा कभी नहीं हुई क्योंकि ज्यादातर डॉक्टर कोरोना की रिपोर्ट और अन्य लक्षणों के आधार पर ही मरीज का इलाज शुरु कर देते हैं और मरीज भी इसे डॉक्टरों को प्रमुखता से नहीं बताते। इस मामले में कई बार तो केवल रिपोर्ट देखकर ही इलाज शुरू हो जाता है और अन्य लक्षणों की पड़ताल नहीं होती। {वैज्ञानिक रिसर्च-भार}

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -