Posted by : achhiduniya 02 April 2021

देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच, केंद्र सरकार ऐक्‍शन मोड में है। केंद्र ने शुक्रवार को 11 राज्‍यों के साथ बैठक बुलाई है। केंद्रीय कैबिनेट सचिव आज 11 राज्‍यों के प्रतिनिधियों संग वर्चुअल मुलाकात में हालात की जानकारी लेंगे और जरूरी निर्देश देंगे। ये 11 राज्‍य वे हैं जहां हाल के दिनों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्‍ली में कोविड के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐक्टिव केसेज की संख्‍या छह लाख से ज्‍यादा हो गई है। इनमें से एक लाख तो केवल पिछले चार दिनों में सामने आए हैं। हालात 

काबू से बाहर होते देख कई राज्‍यों ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इनमें कोविड को लेकर किसी बड़े ऐक्‍शन पर फैसला हो सकता है। कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्‍ट्र में राज्‍यव्‍यापी लॉकडाउन की संभावनाएं प्रबल होती जा रही हैं। इस संबंध में शुक्रवार को सीएम उद्धव ठाकरे की स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों संग एक अहम बैठक होनी है। ठाकरे पहले भी दोबारा लॉकडाउन की चेतावनी दे चुके हैं। इसी रविवार से राज्‍य में नाइट कर्फ्यू की शुरुआत की गई है। अधिकारियों के अनुसार, भले ही पूरी तरह 

लॉकडाउन न हो मगर रेस्‍तरां, होटल्‍स, थियेटर्स को बंद रखने के आदेश दिए जा सकते हैं। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नेशुक्रवार को अपनी 'टीम 11' संग मीटिंग की। यह कोरोना को लेकर बनी एक उच्‍चस्‍तरीय टीम है। हाल के दिनों में प्रदेश के भीतर कोरोना केसेज बढ़ने से उपजे हालात पर और आगे के कदमों पर चर्चा हुई। यूपी में कक्षा 8 तक के स्‍कूलों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को कोविड-19 के सिलसिले में एक इमर्जेंसी मीटिंग करेंगे। इसमें स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन के अलावा अन्‍य महत्‍वपूर्ण अधिकारी मौजूद रहेंगे। दिल्‍ली में ऐक्टिव केस 10 

हजार से ज्‍यादा हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार केसेज की संख्‍या बढ़ रही है। हालांकि जैन ने पिछले हफ्ते लॉकडाउन की संभावनाओं से इनकार किया था मगर बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ पाबंदियां लगाए जाने की संभावना ज्‍यादा है। अधिकारी पूर्ण लॉकडाउन की संभावना से इनकार कर रहे हैं। यह हो सकता है कि माइक्रो लेवल पर लॉकडाउन की घोषणा की जाए। यानी जिन इलाकों में ज्‍यादा केसेज हैं, केवल वहां लॉकडाउन लगाया जाए और बाकी जगह कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सख्‍ती बरती जाए। सरकार ने बढ़ते केसेज को देखते हुए टीकाकरण कार्यक्रम को और तेज करने का फैसला किया है। सभी 


कोविड वैक्‍सीनेशन सेंटर पूरे अप्रैल भर खुले रहेंगे, कोई छुट्टी नहीं होगी। कोविड-19 की दूसरी लहर भारत में खासी संक्रामक साबित हो रही है। पिछले हफ्ते के ही आंकड़े देखें तो नए मामलों में जबर्दस्‍त उछाल है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -