- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- आंखों को स्कैन करके होगा राशन का वितरण...हिमाचल सरकार की नई पहल
Posted by : achhiduniya
24 April 2021
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को
राशन वितरण की नई योजना को जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। नई योजना शुरू करने
के लिए सरकार ने टेंडर भी आमंत्रित किए हैं। नई योजना के अनुसार अब पॉस मशीन की
जगह डिपुओं में मोबाइल की तरह एक उपकरण होगा। यह उपकरण डिपुओं में सस्ता राशन लेने
के लिए आने वाले लोगों की आंखों को स्कैन करेगा। साफ्टवेयर में पहले से फीड लोगों
के आई प्रिंट मैच करने के बाद ही सस्ता राशन दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के
निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि अब डिपुओं में आंखों को स्कैन करके राशन दिया
जाएगा। कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। टेंडर होते ही नई व्यवस्था
लागू हो जाएगी। हिमाचल के सरकारी डिपुओं में पहले पॉस मशीनों में फिंगर प्रिंट मैच
होने के बाद ही सस्ता राशन दिया जाता है। यह मशीनें अक्सर खराब रहती हैं, जिस वजह से लोगों को दिक्कतें आ रही थीं,
इसलिए विभाग अब नई योजना पर काम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बनेगा जहां के सरकारी राशन की दुकानों में आंखें स्कैन करने के बाद ही सस्ता राशन मिलेगा।


