Posted by : achhiduniya 26 April 2021

देश में इस वक्त कोरोना का कहर जारी है वहीं दिल्ली के कोविड-19 लोकनायक अस्पताल के बाहर कोरोना मरीजों को भर्ती के लिए इंतजार करना अब रोज की बात हो चुकी है। उन मरीजों को एंबुलेंस में लाने वाले को भी समझ आ चुका है कि बिना सिफ़ारिश के आम आदमी को एडमिशन मिलना लगभग नामुमकिन है। लोकनायक अस्पताल के बाहर अपनी मां के लिए बेड का इंतजार कर रहे एक बेटे 

के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अस्पताल का बोर्ड बता रहा है कि बेड खाली नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर अभी किसी आला अधिकारी, नेता या मंत्री को कोरोना के इलाज के लिए बेड की जरूरत पड़ जाए तो क्या उसके साथ भी ऐसा ही होगा। इसका जवाब आपको एम्स में काम कर चुके डॉ आदित्य गुप्ता के ट्वीट में मिल जाएगा। उनका दावा है कि जो अस्पताल फुल होने का दावा कर रहे हैं। वह भी बड़े-बड़े लोगों के लिए कुछ बेड खाली रखते हैं। फिर चाहे कोई 

जरूरतमंद अस्पताल के दरवाजे पर खड़ा खड़ा ही दम न तोड़ दे। वे अपना अनुभव बताते हुए कहते हैं कि गंभीर रूप से बीमार अपने पिता के एडमिशन के लिए उन्हें उसी एम्स अस्पताल में धक्के खाने पड़े। जहां कभी उन्होंने मरीजों का इलाज किया था। साथी डॉक्टरों की कोशिशों से उन्हें घंटो के इंतजार के बाद बेड मिल सका। तो इनका गुस्सा सोशल मीडिया पर छलक उठा। दिल्ली के आम आदमी ही 

नहीं अस्पतालों के मालिक और मैनेजमेंट संभाल रहे डॉक्टर भी वीआईपी फोन कॉल से परेशान हो चुके हैं। बतरा अस्पताल के एमडी डॉ एस सी एल गुप्ता ऑक्सीजन तलाशने के लिए दिल्ली सचिवालय पहुंचे। हालात कब सुधरेंगे, यह इन्हें भी नहीं पता वह कहते हैं कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी है।  अस्पताल चाह कर भी बेड की संख्या नहीं बढ़ा सकते। ऐसे में बेड की कितनी भारी किल्लत है, इसका आप अंदाजा लगा सकते हैं। किसे बेड मिलेगा और कौन बाहर एंबुलेंस में दम तोड़ने 

को मजबूर होगा, यह समझना बहुत मुश्किल नहीं है। हालांकि अस्पताल का प्रबंधन दावा करता है कि वह वीआईपी कॉल के हिसाब से नहीं मरीज की हालत के हिसाब से बेड देते हैं,लेकिन अपने मरीज के लिए खुद ऑक्सीजन तलाशता आम आदमी अब वीआईपी कल्चर के कड़वे सच से रूबरू हो चुका है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -