Posted by : achhiduniya 18 April 2021

देश में विकराल रूप धारण करते कोरोना महामारी के प्रति जहां एक तरफ लोग सजग है वहीं उनके मन में कई प्रश्न भी है, आइए ऐसे ही कुछ प्रश्नो के  विशेषज्ञो से उत्तर जानने की कोशिश करते है। कई लोग एक दूसरे को मैसेज भेजकर यह बता रहे हैं कि कोरोना का वायरस हवा में भी फैल गया है। हाल यह है कि लोग एक दूसरे को सलाह दे रहे हैं कि बंद जगहों पर या घर में भी मास्क लगाकर रहना 
जरूरी है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एसी और कूलर चलाना इस वक्त बहुत घातक है क्योंकि हवा में तैर रहा कोरोना का वायरस उसके जरिये घर में आ सकता है और आप संक्रमित हो सकते हैं। मेडिकल पत्रिका लांसेट की रिपोर्ट के बाद कोरोना वायरस  को लेकर एक प्रकार का भ्रम उत्पन्न हो गया है। इस रिपोर्ट के बाद लोगों में ऐसी फीलिंग आ गयी है कि कोरोना का वायरस हवा में बिल्कुल वैसे ही उड़ रहा है जैसे मक्खी या मच्छर या फिर धूल के कण। आखिर इसकी क्या सच्चाई है और लोगों को अपने बचाव के लिए और क्या करना चाहिए। लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के विशेषज्ञ 
प्रोफेसर शैलेन्द्र सक्सेना सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च में हेड हैं और वायरस की गतिविधियों को अच्छे से समझते हैं। प्रश्न:- तेजी से संक्रमण दर बढ़ने के क्या कारण हैं? उत्तर:- लोगों ने बचाव के उपायों पर सही तरीके से अमल नहीं किया। दूसरी तरफ, वायरस ने भी समय के साथ अपने आप को चेंज किया है यानी उसमें म्यूटेशन हुआ है। उसने म्यूटेशन कर के एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने की अपनी क्षमता को बढ़ा लिया है। आशंका यह भी है कि वैक्सीन देने के बाद इंसानी शरीर में बनने वाली एंटीबॉडी से अपने आप को बचाने के लिए भी वायरस ने अपने में बदलाव कर लिये हैं। प्रश्न:-आज एक नयी रिसर्च की बड़ी 
तेज चर्चा है कि कोरोना का वायरस मुख्य रूप से हवा से फैल रहा है। इसे अपनी तरह से परिभाषित करें क्योंकि बहुत से लोगों को लगने लगा है कि कोरोना का वायरस वैसे ही हवा में उड़ रहा है जैसे मक्खी और मच्छर या प्रदूषण के कण? उत्तर:- इंसान जब छींकता, खांसता या तेज आवाज में बोलता है तो उसके मुंह से ड्रॉपलेट्स तेजी से बाहर आते हैं। यह ड्रॉपलेट्स अलग-अलग आकार की होती हैं। बड़ी बूंदें पांच माइक्रोन से ज्यादा होती हैं। यह मुंह से बाहर निकलने के साथ ही 
जमीन पर तेजी से गिर जाती हैं। इनके साथ ही निकलने वाली पांच माइक्रोन से छोटी बूंदें हवा में कुछ समय तक तैरती रह सकती हैं। हवा बहने की ओर यह आगे भी बढ़ सकती हैं। कोरोना जैसे श्वसन प्रणाली पर हमला करने वाले वायरस आम तौर पर मुंह से निकलने वाली बड़ी ड्रॉपलेट्स के साथ ही बाहर निकलते हैं। हवा से संक्रमण का खतरा तब होता है जब किसी संक्रमित व्यक्ति के नाक या मुंह से निकली हवा में तैरने वाली ड्रॉपलेट्स न्यूक्लियाई (बहुत छोटी) किसी सतह पर गिरने से पहले ही किसी इंसान द्वारा सांस के 


जरिये अपने अंदर ले ली जाये।  किसी सतह पर गिर जाने के बाद संक्रमण का खतरा बहुत कम हो जाता है। हां, यह जरूर है कि ड्रापलेट की तुलना में ड्रॉपलेट न्यूक्लिआई देर तक हवा में रह सकता है। जैसे टीबी की बीमारी ड्रॉपलेट न्यूक्लिआई के जरिये ही फैलती है। प्रश्न:- यदि कोई संक्रमित व्यक्ति जिसमें लक्षण हों, वो हमारे सामने न हो तब भी हमें कोरोना से संक्रमित होने का खतरा है क्या?उत्तर:- यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने बचाव के लिए बताये गये उपायों पर कितना और कैसे अमल किया है। यदि किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसते, छींकते या बातचीत के दौरान कोरोना का वायरस उसके मुंह या नाक 
से बाहर आ रहा है और यदि उसने मास्क लगा रखा है तो ऐसा कर के किसी दूसरे में संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है। ऐसे में जब कोई संक्रमित व्यक्ति हमारे सामने है ही नहीं तो हमें संक्रमण का कोई रिस्क नहीं है। कोरोना का वायरस सबसे ज्यादा समय तक स्टील या प्लास्टिक पर जिंदा रहता है। स्टील पर 5-6 घंटे जबकि प्लास्टिक पर 6-8 घंटे।प्रश्न:- लोगों में यह बात तेजी से चर्चा में आ गयी है कि घर में भी मास्क लगाकर रहना होगा, ऑफिस में जहां कोई भी न हो वहां भी बराबर मास्क लगाये रखना होगा, इसमें कितनी सच्चाई 

है, क्या लोग घरों में भी मास्क लगाकर रहें?उत्तर:- यदि परिवार के किसी सदस्य को कोरोना हो गया हो और आप उसी घर में रह रहे हैं तो मास्क लगाने की जरूरत है। बाकी किसी को घर में रहने के दौरान मास्क लगाने की कोई जरूरत नहीं है। प्रश्न:- समझदार लोग मास्क लगा रहे हैं, बार-बार हाथ धो रहे हैं, लोगों से दूरी बनाकर रह रहे हैं, क्या इसके अतिरिक्त भी कोई सावधानी लेने की जरूरत आ गयी है अब?उत्तर :-मास्क, बार-बार हाथ धोना और लोगों से दूरी बनाकर रहना संक्रमण से बचाव के सबसे बेहतर उपाय हैं।इतना बहुत है। प्रश्न:- एसी और कूलर चलाने से लोग अब डरने लगे हैं। जब से यह कहा गया है कि वायरस हवा में फैला हुआ है, इस पर क्या कहना है?उत्तर:- यदि आपके आसपास या बेहद करीब कोई कोरोना से संक्रमित नहीं है तो एसी और कूलर चलाने में कोई दिक्कत नहीं है।{साभार}

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -