Posted by : achhiduniya 07 April 2021

महाराष्ट्र में इतनी तेजी से संक्रमण क्यों फैल रहे हैं, जबकि वहीं चुनाव वाले राज्यों में और दूसरे राज्यों में बड़ी धार्मिक जमावड़े जैसी घटनाओं के बाद भी उतना ज्यादा संक्रमण नहीं फैला और ना ही वैसी वायरस के प्रसार की तेजी दिखाई दी। विशेषज्ञों ने कई कारण बताए हैं जिसकी वजह से महाराष्ट्र में वायरस फैलने के इतने ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर 

ज्यादा घातक और खतरनाक होती जा रही है। जहां कुछ राज्यों में संक्रमण काबू में है वहीं कई राज्यों में वायरस विस्फोट की स्थिति बनती दिख रही है जो बहुत चिंता की बात है। ऐसे में यह सवाल भी पैदा हो रहा है कि आखिर इन राज्यों में ऐसा क्या है जिससे इनकी हालात इतनी चिंताजनक हो गई। महाराष्ट्र ऐसा ही राज्य है जहां दोनों ही लहरों में हालात बहुत ही चिंतनीय रही और अब दूसरी लहर  में तो वायरस विस्फोट की स्थिति है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु कर्नाटक, गुजरात केरल और पंजाब में बहुत ही ज्यादा तेजी नहीं है, लेकिन छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में तेजी चिंता में डाल रही है। देश के करीब 80 से 90 प्रतिशत संक्रमण केवल 8 

राज्यों से आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ में हालात का जायजा लेने के लिए अपनी खास टीमें  भेजी हैं। महाराष्ट्र में रात का कर्फ्यू, सप्ताहांत में लॉकडाउन लग चुका है और सार्वजिनिक स्थानों पर पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में जनसंख्या घनत्व और लोगों की यात्रा करने वालो की संख्या देश के पूर्वी और केंद्रीय राज्यों की तुलना में कहीं ज्यादा है। औद्योगिक क्षेत्रों मेंलोगों की भीड़ ज्यादा होती है,जिससे वहां संक्रमण आसानी और तेजी 

से फैल सकता है। यही वजह से महाराष्ट्र में संक्रमण दोनों ही लहरों में तेजी से फैला और बेकाबू होने लगा। मुबई देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। अकेले मुंबई में ही झुग्गियों और कम आ वाले इलाकों में बहुत ही ज्यादा भीड़ होती है। यहां दुनिया और देश भर से लाखों की संख्या में यात्री रोज आते हैं। यहां की जीवनरेखा कही जाने वाली मैट्रों में भी लाखों लोग सफर करते हैं। ये हालात यहां संक्रमण फैलाने के लिए आदर्श हैं। महाराष्ट्र में तेजी से वायरस फैलने के और भी कई कारक हो सकते हैं। जाचों की दर

लोगों का नियमों का पालन करना या ना कर पाना, कम लक्षणों के मिलने पर भी लोगों का जांच कराना जैसे कारक हैं जो कोविड संक्रमण की संख्या और उसके फैलने की दर को प्रभावित करते हैं। वैक्सीनेश और रोकथाम के तरीके जैसे मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को व्यापक तौर पर लागू करना ही इसका एकमात्र उपाय है। विशेषज्ञो के अनुसार जिन राज्यों में ग्रामीण जनसंख्या ज्यादा है वहां संक्रमण की संख्या और दर दोनों ही कम है। इतना ही नहीं वहां मामलों की गंभीरता भी 

कम है।  ग्रामीण इलाकों में जनसंख्या घनत्व कम होता है उनके घरों में हवा का आवगमन बेहतर होता है और वे खुले इलाके में काम करते हैं। इतना ही नहीं उनमें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, दिल की बीमारी, मोटापा जैसे शहरी समस्याएं बहुत कम होती हैं। यहां तक कि वायुप्रदूषण तक कम होता है। इतनी ज्यादा संख्या में और तेजी से संक्रमण फैलने के कारणों के लिए विस्तार से पड़ताल और आंकड़ों के गहन विश्लेण की जरूरत होती है। फिर भी कई कारण स्पष्ट दिख सकते हैं तो कुछ छिपे भी हो सकते हैं। महाराष्ट्र में शहरी और उद्योगों के इलाके ज्यादा हैं। देश के शीर्ष सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर महाराष्ट्र में है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -