- Back to Home »
- Discussion »
- महाराष्ट्र में लॉकडाउन 1 जून के बाद भी क्या लटकती रहेगी तलवार....?
Posted by : achhiduniya
27 May 2021
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान
कोविड-19 के कारण 34 लोगों की मौत हुई है जो कि 13 अप्रैल के बाद एक दिन में इस
महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की सबसे कम संख्या है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका
(बीएमसी) के अनुसार बुधवार को मुंबई में कोविड-19 के 1,362 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या सात
लाख के आंकड़े को पार कर 7,01,266 हो गयी। इस दौरान 34 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी
से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,742 हो
गयी है। देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से रोजाना 25 हजार
से कम केस सामने आ रहे हैं। अब स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा-ये निर्णय किया गया है कि लॉकडाउन को
पूरी तरह से नहीं हटाया जाएगा क्योंकि 21 जिलों
में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा है। उन जिलों
में कुछ ढील दी जा सकती है,जहां पर नए मामलों में कमी आ
रही है।


