- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोरोना से नही 5G नेटवर्क टेस्टिंग से हो रही लोगों की मौतें...जाने क्या है सच..?
Posted by : achhiduniya
08 May 2021
सोशल मीडिया पर एक ऑडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत में अभी जितनी भी मौतें हो
रही हैं उसकी वजह 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग है और उसे कोरोना का नाम दिया जा रहा
है। इस ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि 5जी टेस्टिंग की जानकारी सबको नहीं दी गई
है और इसकी वजह से ही लोगों की मौतें अचानक हो जा रही हैं। जब इस वायरल ऑडियो की पड़ताल की गई तो इस दावे को पूरी तरह से
फर्जी पाया गया। PIB की फैक्ट चैक टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल इस
दावे को फर्जी बताया है। पीआईबी ने लिखा है, एक
ऑडियो मैसेज में दावा किया जा रहा है कि राज्यों में 5g नेटवर्क की टेस्टिंग की जा रही है जिस कारण लोगों की मृत्यु हो
रही है व इसे कोविड 19 का नाम दिया जा रहा है। PIB की Fact Check टीम ने पाया कि यह दावा फर्जी है। साथ ही टीम ने लोगों से आग्रह
किया है कि कोरोना काल में कृपया ऐसे फर्जी संदेश साझा कर के भ्रम न फैलाएं। दरअसल, इस वायरल ऑडियो में दो लोग बातें करते सुने जा सकते हैं, जिसमें एक शख्स कोरोना से हो रही मौतों को 5जी टेस्टिंग का नाम लेता दिख रहा है। वह इस ऑडियो
में कहता है कि इसी वजह से लोगों का गला सूख रहा है और उसने दावा किया है कि मई तक
इसकी टेस्टिंग हो जाएगी तो मौतें भी रुक जाएंगी।
PIB Fact Check:- https://twitter.com/i/status/1390286357575000070



