Posted by : achhiduniya 08 May 2021

देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते संक्रमण तेजी से बढ़ने के बीच काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय {बीएचयू} के जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्‍वर चौबे की अगुआई में वैज्ञानिकों की टीम ने बनारस में लोगों का परीक्षण किया। इसमें यह पता चला कि बीते वर्ष सितम्‍बर से नवम्‍बर के बीच सीरो सर्वे में जिन 100 लोगों में 40 फीसदी तक एंटीबॉडी थी उनमें से 93 लोगों में पांच महीने बाद यानी कि इस साल मार्च तक 4 फीसदी ही एंटीबॉडी बची थी। सिर्फ सात लोग ऐसे मिले जिनमें पूरी एंटीबॉडी बची है। यह निष्‍कर्ष काशी हिन्‍दू 

विश्‍वविद्यालय (बीएचयू) के वैज्ञानिकों के शोध में निकलकर सामने आया है। इस शोध को अमेरिका के अंतरराष्‍ट्रीय जर्नल साइंस में जगह मिली है। प्रो. ज्ञानेश्‍वर ने बताया कि सीरो सर्वे के समय यह अनुमान लगाया गया था कि जिन लोगों में एंटीबॉडी मिली है वह छह महीने तक बनी रहेगी,लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। कोरोना की पहली लहर में बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्‍या बहुत अधिक थी और उनमें एंटीबॉडी नाममात्र की बनी थी। ऐसे में बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस का आसानी से 

निशाना बने और मौत भी उन्‍हीं की सबसे अधिक हुई। जिनमें एंटीबॉडी बनी भी तो छह महीने से पहले ही खत्‍म होने की वजह से ऐसे लोग कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आने से बच नहीं पा रहे हैं। प्रो.ज्ञानेश्‍वर ने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम टीकाकरण कराने वालों पर शोध में जुटी है। प्रारंभिक परिणाम से यह सामने आया है कि पहली लहर में संक्रमित न होने वालों में वैक्‍सीन लगवाने के बाद एंटीबॉडी बनने में चार सप्‍ताह तक का समय लगा। जबकि संक्रमित हो चुके लोगों में वैक्‍सीन लगने के हफ्ते-दस दिन में एंटीबॉडी बन गई। इसके पीछे संक्रमित लोगों की इम्‍युनिटी में मेमोरी बी सेल का निर्माण होना है। यह सेल नए संक्रमण की पहचान कर व्‍यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को सक्रिय कर देती है। इसलिए जो लोग 

पिछली बार संक्रमित हुए थे, वे दूसरी लहर में जल्‍द ठीक हो गए,लेकिन जो पहली लहर की चपेट में आने से बच गए थे, उनमें मृत्‍यु दर ज्‍यादा देखी जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह आंकलन था कि जून 2021 तक लोगों के शरीर में एंटीबॉडी रहेगी और कोरोना की दूसरी लहर अगस्‍त तक आ सकती है। तब तक बड़े स्‍तर पर वैक्‍सीनेशन का काम पूरा हो जाता। हालांकि यह आंकलन गलत रहा और अगस्‍त से पहले ही कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में कहर बरपा रखा है। वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि कोरोना की घातक दूसरी लहर में हर्ड इम्‍युनिटी विकसित नहीं हो सकती है। ऐसे में कोरोना से लड़ने में वैक्‍सीन ही कारगर हथियार है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -