Posted by : achhiduniya 01 May 2021

दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन के प्रभारी डॉ. हंसराज सुमन ने पत्र में बताया है कि आज जबकि देश में कोरोना जैसी महामारी फैल रही है। ऐसी स्थिति में हमारे प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार अपनी जान-माल की परवाह किए बिना महामारी में पल-पल की खबरों से अपने पाठकों/दर्शकों को जानकारी दे रहे हैं। प्रशासन व जनता को इस संदर्भ में सचेत भी कर रहे हैं। इस संकट के समय वे कोरोना योद्धाओं की भांति अपने कर्तव्यों को निभा रहे हैं,लेकिन मीडिया घरानों व सरकार की ओर से उन्हें किसी तरह की कोई 

सहायता नहीं मिल रही है। हमें अपने इन पत्रकारों पर नाज है जो ऐसी स्थिति में भी कार्य कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) ने देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के दौरान शहीद हुए पत्रकारों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी केंद्र व राज्य सरकारों से मांग की है। 

डॉ. हंसराज सुमन ने अपने पत्र में बताया है कि कोरोना से संबंधित खबरों को कवरेज करते समय प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हमारे कुछ पत्रकार साथी कोरोना जैसी महामारी के शिकार हो रहे हैं। कुछ पत्रकार तो इस बीमारी से ग्रस्त हो चुके हैं। कई पत्रकार कोरोना के कारण दिवंगत हो चुके हैं। इससे पहले भी कई पत्रकारों की मृत्यु हो चुकी है। यह स्थिति राज्यों में ज्यादा है।  जिन पत्रकारों के साथ ऐसी घटनाएं घटित हुई है उनका परिवार इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। एसोसिएशन आपसे मांग करती है कि जिन पत्रकारों की कोरोना महामारी से मृत्यु हुई है या इस बीमारी से जूझ रहे हैं, उनको दिल्ली सरकार और केंद्र 

सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाये। डॉ. सुमन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व राज्य सरकार के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कोरोना के दौरान हुई मृत्यु पर प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के परिजनों को केंद्र व राज्य सरकारें 30-30 हजार रुपये पेंशन दे। उन्होंने बताया है कि दिल्ली सरकार मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ग्रुप ए सर्विस के समकक्ष मानती है जो पेंशन उन्हें दी जाती है, वहीं पत्रकारों को भी दी जाए।  साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। एसोसिएशन ने आग्रह किया कि महामारी के शिकार पत्रकारों को कोरोना योद्धा की उपाधि से विभूषित किया जाए। कोरोना के दौरान शहीद हुए पत्रकारों के परिवार को जीवन यापन करने के लिए एक -एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। 

साथ ही जिन पत्रकारों की खबरों को कवरेज करने के दौरान कोरोना हुआ है ऐसे पत्रकारों के लिए सरकार की ओर से निजी अस्पतालों में उनका निःशुल्क इलाज कराया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के मुख्यमंत्रियों से यह भी मांग की है कि कोरोना से पीड़ित पत्रकारों के लिए वरीयता के आधार पर अतिरिक्त बेड और दवाओं का प्रबंध कराया जाए। यह मांग देशभर के मीडिया कर्मियों की ओर से की जा रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -