Posted by : achhiduniya 31 May 2021

भारतीय क्रिकेट में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर बीसीसीआई (BCCI) की एंटी करप्‍शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह शेखावत ने सट्टेबाजी को वैध करने का सुझाव दिया। राजस्‍थान के पुलिस महानिदेशक रह चुके शेखावत ने कहा है कि हमें मैच फिक्सिंग कानून लाने की जरूरत है अगर इसके खिलाफ स्पष्ट कानून होगा तो पुलिस की भूमिका भी स्पष्ट हो जाएगी। बीते अप्रैल 

2018 में बीसीसीआई की एंटी करप्‍शन यूनिट से जुड़े शेखावत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बात कही। गौरतलब है की तमिलनाडु प्रीमियर लीग और महिला क्रिकेटरों से जुड़े कथित मैच फिक्सिंग मामले में जांच कर रही बीसीसीआई एंटी करप्‍शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय लॉ कमीशन ने पिछले साल मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित करने की बात कही थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में ऐसा किया भी जा चुका है। इसके अलावा सट्टेबाजी को वैध करना क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने का एक और तरीका है, जिसे अपनाने पर विचार किया जाना चाहिए। इससे 

सारा अवैध कारोबार नियंत्रित हो सकता है। अजीत सिंह ने साथ ही कहा कि इसके लिए कुछ मापदंड बनाने होंगे,ताकि सब कुछ नियंत्रण में हो। इससे जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है, वहीं सरकार को भी राजस्व में बड़ी राशि मिल सकती है। अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि एक बार जब सट्टेबाजी वैध हो जाएगी तो आपको पता चल सकेगा कि कौन-कौन सट्टेबाजी कर रहा है और कितनी कर रहा है। ऐसा करते हुए जब आपके पास सारा डाटा होगा तो आप अवैध सट्टेबाजी को मुश्किल बना सकते हैं। फिलहाल सट्टेबाजी के लिए कुछ सौ या हजार के जुर्माने 

का ही प्रावधान है। पहले भ्रष्टाचार की जड़ें केवल पुरुष क्रिकेट में ही फैली हुईं थीं, लेकिन अब महिला क्रिकेटर भी इसकी जद में आ गईं हैं। बीते 2013 में आईपीएल सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग के मामले सामने आने के बाद पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा की अगुआई में 2015 में एक समिति बनाई गई थी। मामले की जांच के दौरान इस समिति ने भी सुझाव दिया था कि देश में सट्टेबाजी को वैध घोषित कर देना चाहिए। समिति ने इसके लिए कुछ शर्ते लागू करने की भी बात कही थी। हाल ही में भारतीय क्रिकेट में 

मैच फिक्सिंग की घटनाओं को लेकर सक्रियता बढ़ी है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कथित मैच फिक्सिंग की आशंका के बाद महिला टीम को भी फिक्सिंग की पेशकश की खबर सामने आई, हालांकि दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -