Posted by : achhiduniya 20 May 2021

कोर्ट मित्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने बताया कि राज्य सरकार ने 4 सितंबर 2020 को आदेश जारी किया था कि निजी अस्पताल कोरोना के इलाज के लिए 29 फरवरी 2020 के शेड्यूल रेट से 40 प्रतिशत अधिक चार्ज ले सकेंगे। हाईकोर्ट ने 19 अप्रैल 2021 को आदेश जारी किया था कि यदि कोरोना के इलाज को लेकर निजी अस्पतालों में रेट निर्धारित नहीं हैं तो राज्य सरकार इलाज 

के रेट निर्धारित करे। श्री नागरथ ने बताया कि 29 फरवरी 2020 के पहले निजी अस्पतालों के रेट निर्धारित ही नहीं किए गए थे, फिर किस आधार पर निजी अस्पतालों ने वेबसाइट पर रेट अपलोड कर दिए हैं। यही वजह है कि निजी अस्पतालों के कोरोना मरीजों से मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं। अधिवक्ता अजय गुप्ता ने डिवीजन बैंच को बताया कि प्रशासन द्वारा निजी अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन 1300 से 1400 रुपए में दिए जा रहे हैं। निजी अस्पताल मरीजों से रेमडेसिविर इंजेक्शन के अधिकतम रेट 4500 

से 5000 रुपए तक वसूल कर रहे हैं। डिवीजन बैंच ने राज्य सरकार को इस पर हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक और जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बैंच ने बुधवार को तल्ख टिप्पणी करते कहा कि निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के अधिकतम रेट को लेकर राज्य सरकार न तो अपने आदेश का क्रियान्वयन करा पा रही है, न ही 19 अप्रैल को कोर्ट द्वारा जारी आदेश का पालन करा रही है। ऐसा लगता है 

सरकार ने निजी अस्पतालों को लूट की खुली छूट दे दी है। डिवीजन बैंच ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के अधिकतम रेट निर्धारित करने पर कोर्ट मित्र के साथ विचार कर जवाब पेश किया जाए। मामले की अगली सुनवाई 24 मई को निर्धारित की गई है।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -