- Back to Home »
- Politics »
- पीएम मोदी सिर्फ अपनी हांकते है,मुख्यमंत्रियों की बात नहीं सुनना चाहते तो मुख्यमंत्रियों को बैठक में क्यों बुलाते हैं?...सीएम ममता बनर्जी
पीएम मोदी सिर्फ अपनी हांकते है,मुख्यमंत्रियों की बात नहीं सुनना चाहते तो मुख्यमंत्रियों को बैठक में क्यों बुलाते हैं?...सीएम ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
20 May 2021
कोरोना के घटते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आज
जिलाअधिकारियों के साथ बैठक की। इस पूरी बैठक में पीएम ने कहा कि देश में अब
कोरोना के मामले कम हो रहे है लेकिन चुनौती खत्म नहीं हुई। पिछली महामारी हो या
कोरोना महामारी हो। इसने हमे बहुत कुछ सिखाया है। महामारी के दौरान हमें अपने तौर
तरीकों में लगातार बदलाव करना चाहिए। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा जब तक यह संक्रमण माइनर स्केल पर भी मौजूद है, तब तक
खतरा बन हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जब फील्ड पर मौजूदा लोगों से बात होती हैं तो
हिम्मत और बढ़ जाती है। उन्होंने जिलाअधिकारियों से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ
वक्त में कई नए तरह के सुझाव मिले है। आप लोगों की तरफ से काफ़ी इन्नोवेटिव तरीकों
की जानकारी भी मिली है। पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्रियों को बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वो
पूरी तैयारी करके पेपर के साथ गई थीं लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। ममता ने
कहा कि बैठक में मुख्यमंत्रियों को पुतला बनाकर रखा गया। ममता ने कहा कि मीटिंग
में प्रधानमंत्री ने कुछ कहा और उसके बाद बीजेपी शासित राज्यों के कुछ डीएम ने
अपनी बात रखी और मीटिंग खत्म कर दी गई। ममता ने पूछा कि आखिर पीएम मोदी को
मुख्यमंत्रियों से किस बात का डर है? उन्होंने
आरोप लगाया कि पीएम के व्यवहार से कई मुख्यमंत्री अपमानित महसूस कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि पीएम ने
वैक्सीन की उपलब्धता, अस्पतालों में बेड उपलब्धता या
ब्लैक फंगस पर एक बार भी कुछ नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि हम शर्मिंदा हैं कि उनके
साथ ऐसा व्यवहार किया गया जबकि उनकी सरकार आज 10 साल
पूरे कर चुकी है। ममता ने कहा,हमने सोचा था कि हम वैक्सीन
मांगेंगे ताकि सभी को टीका दिया जा सके। उन्होंने कहा,पीएम ने अपने भाषण में कहा कि कोरोना कम हो गया है, अगर कम हुआ तो फिर इतनी
मौतें क्यों हो रही हैं? बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार
की तरफ से लापरवाही हुई है। कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में ममता इतने पर ही
नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बंगाल आए और यहां कोरोना बढ़ाकर चले गए।
सीएम ने कहा कि बंगाल में अभी भी हैं 105 बटालियन तैनात है। हम सरकारी और प्राइवेट
अस्पतालों में सभी को इलाज दे रहे हैं। उन्होंने पूछा,क्या पीएम इतने असुरक्षित हैं कि वह सीएम की बात नहीं सुनना
चाहते? आखिर इतना डर क्यों? ममता
ने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्रियों की बात नहीं सुनना चाहते तो मुख्यमंत्रियों को
बैठक में क्यों बुलाते हैं? उन्होंने कुछ डीएम को बोलने
दिया और सीएम का अपमान किया। ममता ने कहा कि हम 10 करोड़
वैक्सीन चाहते हैं। हमें इस महीने 24 लाख
मिलने वाले थे, लेकिन सिर्फ 13 लाख ही
मिले। उन्होंने कहा कि पीएम सिर्फ बिल्डिंग और मूर्तियां बनवाने में व्यस्त हैं
जबकि देश के युवा बीमारी से मर रहे हैं।




