- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कोरोना में माँ–बाप को खो चुके बच्चों को नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दी जाए...सोनिया गांधी का पीएम मोदी को पत्र
कोरोना में माँ–बाप को खो चुके बच्चों को नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दी जाए...सोनिया गांधी का पीएम मोदी को पत्र
Posted by : achhiduniya
20 May 2021
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के बीच कई बच्चों का अपने माता-पिता में से किसी एक या फिर दोनों को खोने की खबरें आ रही हैं जो तकलीफदेह हैं। ये बच्चे सदमे में हैं और इनकी सतत शिक्षा और भविष्य के लिए कोई मदद उपलब्ध नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पति राजीव गांधी के कार्यकाल शुरू किए गए नवोदय विद्यालयों का उल्लेख किया
और कहा कि इस समय देश में 661 नवोदय विद्यालय चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि उन बच्चों को इन नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के बारे में विचार किया जाए जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता या फिर इनमें से घर की जीविका चलाने वाले व्यक्ति को खो दिया है। सोनिया ने कहा,मुझे लगता है कि एक राष्ट्र के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अकल्पनीय त्रासदी से गुजरने के बाद इन बच्चों को अच्छे भविष्य की उम्मीद दें। राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार को सोनिया गांधी द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करने की बात कही उन्होंने ट्वीट किया,कोरोना के सदमे से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने इन बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। सरकार को यह सुनना चाहिए।

