- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- अंडा बेहतर या पनीर जाने किसमें है कितना प्रोटीन...?
Posted by : achhiduniya
06 May 2021
शरीर में पोषण के लिए अंडा और पनीर दोनों ही फायदेमंद होते हैं।
ये दोनों ही हमारी मसल्स को मजबूत बनाते हैं। दोनों ही हमारे शरीर में चिकनाई और
आंतरिक कोशिकाओं को नमी प्रदान करते हैं। साथ ही हमारे शरीर में नमी को बनाए रखने
का भी काम करते हैं। पनीर और अंडा खाने से हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर
होती है। जिसके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है उसे पनीर या अंडे का सेवन जरूर
करना चाहिए। वरना आपका शरीर अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए आपकी हड्डियों से
कैल्शियम सोखने लगता है।अंडे प्रोटीन का सबसे बेहतर ज़रिए माना जाता है। जब कि शाकाहारी
लोग पनीर को खाकर शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने की कोशिश करते हैं। कई लोगों
को लगता है कि पनीर खाने वालों को अंडा खाने वाले लोगों जितना पोषण नहीं मिल पाता
है। लोगों के मुताबिक अंडे में पनीर से ज्यादा प्राटीन होता है। अंडे में प्रोटीन
की तुलना प्रति पीस के
हिसाब से की जाती है, जबकि पनीर में ग्राम के हिसाब से की जाती है। एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है और 40 ग्राम पनीर में 7.54 ग्राम प्रोटीन होता है। दोनों में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है। अंडे की गिनती और पनीर के वज़न के हिसाब से आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरी कर सकते हैं। अपने डॉक्टर की सलाह से अपने एक दिन की प्रोटीन की मात्रा जान सकते हैं। जो लोग शाकाहारी हैं वो पनीर और जो लोग अंडे का सेवन करते हैं वो अंडा जरूर खाएं।


