Posted by : achhiduniya 18 May 2021

बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया और कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की गिद्धों की राजनीति उजागर हुई है। एक टूलकिट का हवाला देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने 

राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को बीजेपी पर कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बचाने के लिए फर्जी टूलकिटतैयार करने का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, उसके वरिष्ठ नेताओं बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा तथा कई अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई है। विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि वह प्रमुख सोशल मीडिया मंचों के प्रबंधकों को पत्र लिखकर झूठ फैलाने वाले इन वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के 

सोशल मीडिया अकाउंट खत्म करने का आग्रह भी करेगी। कांग्रेस के मुताबिक, नयी दिल्ली के तुगलक रोड थाने में पार्टी के शोध विभाग के प्रमुख राजीव गौड़ा और सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई। कांग्रेस ने इस शिकायत में मांग की है कि जालसाजी और झूठ फैलाने के लिए इन वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। इससे पहले, बीजेपी ने कांग्रेस पर एक टूलकिट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र 

मोदी की छवि को धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी के आरोपों पर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया,बीजेपी ने फर्जी टूलकिट तैयार किया है,ताकि एक बौने नेता की गढ़ी हुई छवि को बचाया जा सके, जबकि पूरा देश इनकी हकीकत जान चुका है। अब हर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असली चेहरा देख चुका है। उन्होंने कहा,जो भी सरकार से सवाल करता है, उसका चरित्र हनन करने का प्रयास किया जाता है। कांग्रेस इस तरह के 

हथकंडों से डरने वाली नहीं है। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे और सरकार से कठिन प्रश्न पूछते रहेंगे। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को झूठ फैलाने के लिए सोशल मीडिया मंचों से हटाया जाना चाहिए तथा जल्द ही पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया कंपनियों के प्रबंधकों को इस बारे में पत्र लिखा जाएगा। कांग्रेस नेता और वकील अमन पंवार ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस इस शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करती है तो फिर पार्टी की तरफ से अदालत का भी रुख किया जा सकता है। इससे पहले, राजीव गौड़ा ने ट्वीट किया था, बीजेपी कोविड कु्प्रबंधन पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है और इसे कांग्रेस के शोध विभाग से जोड़ रही है। हम जालसाजी को लेकर जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने यह दावा किया, हमारा देश कोविड की तबाही का सामना कर रहा है, ऐसे समय लोगों को राहत प्रदान करने की बजाय बीजेपी बेशर्मी के साथ फर्जीवाड़ा कर रही है।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -