Posted by : achhiduniya 18 May 2021

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्कूल शिक्षा सचिवों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कोविड महामारी के दौरान शिक्षा व्यवस्था के बेहतर प्रबन्धन के लिए अपनाए गए विभिन्न उपायों और विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए स्कूलों में अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन अपनाई गई विभिन्न रणनीतियों और आगे के रास्ते पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि

कोविड-19 की वर्तमान स्थिति काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सरकार इस विद्यार्थियों की सुरक्षा और एकेडमिक कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में नए प्रयोगों के माध्यम से इस कठिन परिस्थिति को एक अवसर में बदलने के प्रतिबद्ध है। शिक्षा मंत्री ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा पिछले वर्ष किए गए अनुकूल प्रयासों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया और इस महामारी के दौरान सबसे कमज़ोर और हाशिए पर मौजूद बच्चों तक पहुंचने के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने महामारी के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को 

नियमित रूप से जारी रखने के लिए वर्ष 2020-21 में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें पीएम ई-विद्या के अंतर्गत दीक्षा का विस्तार, स्वयं प्रभा टीवी चैनल के अंतर्गत डीटीएच टीवी चैनल, दीक्षा प्लेटफॉर्म पर शिक्षकों के लिए ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, विद्यार्थियों की सामाजिक-भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मनोदर्पण का शुभारंभ आदि शामिल हैं। ऐसे विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं, जिनकी पहुँच डिजिटल शिक्षा तक नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न हितधारकों को 

साथ मिलकर काम करने के महत्व पर भी बल दिया। श्री पोखरियाल ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा रेखांकित किए गए सभी समस्याओं और सुझावों का भी उल्लेख किया। विद्यार्थियों के एकेडमिक कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में राज्यों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए राज्यों ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। केन्द्रीय मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए सभी राज्यों का धन्यवाद किया। शिक्षा मंत्री ने इस कठिन परिस्थिति में राज्यों को हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वान दिया और कहा कि हम सब साथ मिलकर इस 

समस्या का सामना करेंगे। इस बात पर बल देते हुए कि सरकार ने कोविड महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय शिक्षा प्रणाली में नए और नवाचार आधारित तरीकों को अपनाया है केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री संजय धोतरे ऑफलाइन और ऑनलाइन शिक्षण विधियों पर आधारित हाइब्रिड शिक्षा प्रदान करने के नए तरीकों की खोज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, इसके लिए में हमें नई शिक्षण पद्धतियों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री और मूल्यांकन मॉडल की आवश्यकता होगी। उन्होंने बल देते हुए कहा कि कोविड के बाद की दुनिया में छात्रों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण एक निर्णायक भूमिका निभाएगा, और इसलिए हमारे देश की शिक्षा प्रणाली को छात्रों के अंदर आलोचनात्मक सोच, तार्किकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने एनईपी 2020 को प्रभावशाली तरीके से लागू करने और इसके वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी को एक टीम के रूप में मिलकर काम करने का आह्वान किया। विभाग द्वारा 4 मई, 2021 को एक व्यापक कोविड प्रतिक्रिया दस्तावेज जारी किया गया है, जो अभिगमन, अवधारणा, निरंतर शिक्षण प्रक्रिया, क्षमता निर्माण और हितधारकों की संबद्धता से जुड़े सभी हितधारकों के लिए निर्धारित समयसीमा के अंदर एक विस्तृत कार्य योजना को रेखांकित करता है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मुख्य रूप से विचार करने के लिए चिन्हित किए गए प्रमुख बिन्दु हैं: स्कूल की पहुंच से बाहर मौजूद बच्चों की पहचान करना और उन्हें मुख्यधारा में लाकर उनका निरंतर नामांकन सुनिश्चित करना, अवधारणा और परिवर्तन; छात्रों की शैक्षणिक शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास, छात्र मूल्यांकन और डाटा उपयोग सहित मिश्रित और गृह आधारित शिक्षण व्यवस्था पर विशेष फोकस के साथ क्षमता निर्माण, पोषण, सामाजिक-भावनात्मक समर्थन, डिजिटल शिक्षा और निगरानी, ट्रैकिंग और उपचार। बैठक में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने महामारी के दौरान शिक्षण पद्धति को जारी रखने के लिए अपनी-अपनी रणनीति के बारे में विस्तार से बताया। राज्यों ने बताया कि अधिकांश बच्चों को पाठ्यपुस्तकें मिल गई हैं और विद्यार्थियों को पूरक सामग्री प्रदान करने के लिए भी राज्यों ने ज़रूरी सामग्री तैयार कर ली है। हरियाणा और गुजरात ने स्कूल न खुलने की स्थिति में राज्य द्वारा अपनाए जा रहे मूल्यांकन के बारे में विवरण साझा किया। झारखंड, लद्दाख, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे कई राज्यों ने बताया कि उन्होंने सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल ऐप विकसित किए हैं। सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने विद्यार्थी के सीखने की प्रक्रिया के दौरान माता-पिता और समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने डिजिटल उपकरणों, दूरदर्शन और रेडियो आदि के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को भी साझा किया। बैठक में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री संजय धोतरे, उच्च शिक्षा सचिव श्री अमित खरे, स्कूल शिक्षा और साक्षरता सचिव श्रीमती अनिता करवाल और शिक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, शिक्षा विभाग के सचिवों, और राज्य के अन्य अधिकारी जैसे राज्य परियोजना निदेशकों, निदेशक, एससीईआरटी सहित लगभग सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -