- Back to Home »
- Politics »
- वायरस तो नहीं दिखता, लेकिन आपकी नाकामी साफ दिख रही है...केंद्र की मोदी सरकार पर बिफरी कांग्रेस...
Posted by : achhiduniya
14 May 2021
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैक्सीन पॉलिसी को लेकर केंद्र की
आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र ऐसी गलतियां कर रहा है जिसे भारत झेल नहीं
पाएगा। उन्होंने वैक्सीन के वितरण की जिम्मेदारी राज्यों को दिए जाने का सुझाव
दिया। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और
कांग्रेस के दिग्गज नेता पी.चिदंबरम ने वैक्सीन की कीमत सुनिश्चित नहीं करने पर
नाराजगी जताई और केंद्र सरकार को गरीब
विरोधी करार दे दिया। उन्होंने लिखा,गरीबों को टीका लगवाने के लिए अनिश्चित इंतजार करना होगा। यह केंद्र सरकार के गरीब विरोधी और कॉर्पोरेट हितैषी होने का एक और प्रमाण है। टीकों की एक कीमत तय करने की उसकी अनिच्छा से इसकी पुष्टि होती है। दो कंपनियां बंपर लाभ कमा रही हैं। जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य पर कि हमारा मुकाबला एक अदृश्य दुश्न से है,जयराम रमेश ने कहा,दुश्मन अदृश्य हो सकता है, लेकिन शासन संचालन में आपकी असफलता
बिल्कुल साफ झलक रही है। पीएम ने आज अपने संबोधन में कहा,बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियो ने सहा है,अनेकों लोग जिस दर्द से गुजरे हैं, तकलीफ से गुजरे हैं वो मैं भी उतना ही महसूस कर रहा हूं।


