- Back to Home »
- Discussion »
- वैक्सीनेशन के बाद आदमी बन गया औरत...सरकारी दवाखाने के डॉक्टर की लापरवाही आई सामने..
Posted by : achhiduniya
15 May 2021
नागपुर:- देश में कोरोना महामारी
से हर कोई निजात पाना चाहता है। जहां एक तरफ ऑक्सीज़न व बेड न मिलने के चलते मरीजो की
जान पर बन आती है,वहीं डॉक्टरों व नर्सो की लापरवाही मरीज को
मारने पर उतारू हो रही है। लापरवाही के चलते कहीं एक ही बार में नर्स द्वारा वैक्सीन
की दो बार इंजेक्शन लगा दी जाती है,तो किसी मरीज को पहली खुराक कोविशील तो
दूसरी खुराक कोवैक्सीन की दी जा रही है,जो सरासर लापरवाही के
साथ मरीज को अनजाने में मारने के प्रयास से कम नही है। वहीं ताजी घटना नागपुर महानगरपालिका
के दवाखाने में डॉक्टर किस तरह की लापरवाही कर रहे हैं, इसका जीवंत प्रमाण देखने में आया है। 68 वर्षीय पत्रकार दिनेशकुमार श्रीवास्तव ने शहीद चौक के समीप
मनपा के दाजी दवाखाना में विगत 9 मई को कोरोना की दूसरी
वैक्सीन ली। जब बाद में सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो वे देखकर हैरान रह गये क्योंकि
जेंडर के कॉलम में “MALE” {पुरुष} की जगह “FEMALE”{औरत} दर्ज
किया गया था,
जो कि वहां के डॉक्टर की लापरवाही है, जबकि उनके आधार कार्ड पर स्पष्ट शब्दों में “MALE” अंकित है। अब वे इस सर्टिफिकेट का क्या करें और इस गलती को कहां
व कैसे दुरुस्त करवाएं, यह समझ से परे है। उन्होंने {पत्रकार
दिनेशकुमार श्रीवास्तव} मनपा आयुक्त व महापौर से मांग
की है की उक्त दवाखाने के डॉक्टर की इस लापरवाही की जांच की जाए व उसके द्वारा
बनाये गए अन्य सभी सर्टिफिकेट की भी जांच की जाए। ताकि यह पता चल सके की कितने
लोग इस प्रकार की लापरवाही या जानबूझकर की गई गलती का शिकार हुए और उन दोषियो पर कानूनी
कारवाई कर उन्हे दंडित किया जाए
व सरकारी
तंत्र इस गलती को सुधारित करे। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही या जानबूझकर की गई गलती का कोई और शिकार न बने प्रशासन इसका ध्यान रखे। ऐसी मांग डॉक्टर की इस लापरवाही के शिकार
हुए वैक्सीनेशन करवाने वाले दिनेशकुमार श्रीवास्तव {पत्रकार} ने की है।
![]() |
| {पत्रकार दिनेशकुमार श्रीवास्तव} |



