Posted by : achhiduniya 24 May 2021

तमिलनाडु की एक शादी चर्चा में है। मदुरई के एक जोड़े ने बीच हवा में शादी की और अब मामला DGCA {डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन} तक पहुंच गया है। इस जोड़े ने अपनी शादी का वेन्यू एक चार्टर्ड प्लेन को चुना और मदुरई से बेंगलुरु तक के लिए एक पूरी चार्टर्ड फ्लाइट ही बुक कर ली। शादी का पूरा समारोह फ्लाइट में हुआ। फ्लाइट जोड़े के रिश्तेदार और मेहमानों से भरी हुई थी। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दूल्हा, दूल्हन को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिख रहा है और जोड़ा फोटो खिंचा रहा है। 

फोटो में पीछे फ्लाइट में मेहमान दिखाई दे रहे हैं। अधिकतर लोगों ने फेस मास्क नहीं लगा रखा है और कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का कोई पालन नहीं हो रहा है। विजुअल्स में देख सकते हैं कि दुल्हन, फूलों और गहनों से लदी हुई है और दूल्हे ने भी विवाह का पारंपरिक लिबास पहन रखा है। फ्लाइट अपनी क्षमता के हिसाब से पूरी तरह फुल लग रही है। अब नियामक संस्था DGCA ने इस घटना के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मदुरई के एयरपोर्ट डायरेक्टर एस सेंथिल वलवन ने बताया कि 

कल स्पाइस जेट की चार्टर्ड फ्लाइट मदुरई से बुक हुई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को बीच हवा में शादी की कोई जानकारी नहीं थी । DGCA ने बताया है कि उसने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी से इसे लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। वही, स्पाइस जेट की उस फ्लाइट पर मौजूद क्रू फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है। संस्था ने बताया कि एयरलाइन को निर्देश दिया गया है कि कोविड नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया 

जाए। इस घटना को लेकर स्पाइस जेट ने भी एक बयान जारी किया है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि 23 मई, 2021 को मदुरई के एक ट्रैवल एजेंट फ्लाइट बुक की थी। इसे शादी के बाद एक जॉय राइड के तौर पर बुक किया गया था। एयरलाइन का कहना है कि एजेंट और गेस्ट पैसेंजर्स को कोविड गाइडलाइंस की जानकारी दी गई थी और उन्हें फ्लाइट पर कोई एक्टिविटी न करने को कहा गया था। एयरपोर्ट और यात्रा के दौरान उन्हें कई बार गाइडलाइंस का हवाला दिया गया। इसमें फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध भी शामिल था,लेकिन बार-बार कहे जाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं किया गया और अब एयरलाइन नियमों के हिसाब से उचित एक्शन लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 CAPF कंपनियां तैनात, CCTV, ड्रोन से निगरानी,BRICS से पहले किले में तब्दील दिल्ली।@ तिरुक्कुरल ग्रंथ के हर दोहे में 1 सीख, 10 भी ले ली तो बदल जाएगा जीवन, यही ग्रंथ पीएम मोदी ने पुतिन को दिया।@ ब्रिक्स के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा भारत, हमारा 21 देशों का परिवार आधे विश्व के बराबर-पीएम मोदी। @ यूपी के अस्पताल ही बीमार, इलाज की सख्त जरूरत- योगी सरकार पर अखिलेश का तंज।@ पति ने 3 महीने में 3 बार कहा तलाक, हाईकोर्ट बोला- इस तरीके पर नहीं है भारत में कानूनी रोक।@ 2 दिन में 30 लाख ट्रेन टिकट बुक, दिवाली-छठ पूजा पर रेलवे का रिकॉर्ड, IRCTC पोर्टल पर अब वेटिंग टिकट भी नहीं।@ 85 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम तक 9 ठिकानों पर छापेमारी।@ BRICS समिट के कारण कई ट्रेनें रद्द, राजधानी, तेजस, संपूर्ण क्रांति सहित कई का रूट भी बदला।@ महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई। @ धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार बयान पर गरमाई बंगाल की सियासत, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग।@ नेपाल को मांगना चाहिए भारत-चीन से जलवायु मुआवजा, नेपाली सांसद का दावा- समय से पहले गिर जाएगी बालेंद्र सरकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -