- Back to Home »
- Discussion »
- ताली एक हाथ से नहीं बजती...PB- हिंसा पर बोले संजय राऊत
Posted by : achhiduniya
05 May 2021
पश्चिम बंगाल हिंसा पर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा है कि
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ताधारी दल होने के नाते हिंसा रोकनी चाहिए। हालांकि
उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती। शिवसेना
प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल में शुरू राजनीतिक हिंसा रोके जाने की मांग की है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने
की जिम्मेदारी सत्ताधारी दल की है। राऊत ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक रक्तपात का
इतिहास रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि ताली एक हाथ से नहीं
बजती। संजय राउत ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में हिंसा भड़कना अत्यंत ही
दुर्भाग्यपूर्ण है। बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा कोई नई बात नहीं है। इसका एक
लंबा इतिहास रहा है। हिंसा करने वाले बंगाल के हैं या बंगाल के बाहर के, इसकी जांच करनी होगी। स्वाभाविक है कि इस हिंसा को रोकने की
जिम्मेदारी ममता बनर्जी की है। लेकिन यह भी बात सही है कि ताली एक हाथ से नहीं
बजती।

