Posted by : achhiduniya 08 June 2021

जीवन मुसीबत कभी बताकर नहीं आती अगर अचानक से पैसों की जरूरत आ जाए और फंड पास न हो तो मुश्किल हो सकती है। वहीं अगर किसी से उधार नहीं मिल सका तो मुश्किल और बढ़ सकती है। इसलिए एक इमर्जेन्‍सी फंड जरूरी है,लेकिन इसके लिए आपको अलग से पैसे जमा करने की जरूरत नहीं है। सैलरी का जो 20-30 फीसदी हिस्‍सा आपने सेविंग्‍स में रखा है, उसी का एक छोटा हिस्‍सा 

कम से कम 5 फीसदी इमर्जेन्‍सी के लिए रखें। 20/50/30 फॉर्मूले के पहले हिस्से के तहत सबसे पहले सैलरी के 20-30 फीसदी हिस्‍से को बचत में लगाना चाहिए। ऐसा करना लॉन्ग टर्म के लिए फायदेमंद है अगर नौकरीपेशा हैं तो रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सपोर्ट की जरूरत होगी। अगर आप मां-बाप हैं तो बच्‍चों की पढ़ाई-लिखाई, शादी आदि के लिए एक अच्छे-खासे फंड की जरूरत पड़ेगी। शादीशुदा नहीं भी हैं तो भी आगे चलकर ये खर्च सामने आएंगे ही। ऐसे में यह 20-30 फीसदी की सेविंग काम आएगी। सेविंग के लिए कई तरह के वित्तीय विकल्प मौजूद हैं जिन्हें आप 

आजमा सकते हैं, जैसे FD, PF, PPF, म्यूचुअल फंड आदि। फॉर्मूले के दूसरे हिस्से के तहत घर के खर्च यानी किचन का खर्च, ग्रॉसरी, बच्‍चों की फीस, पेट्रोल का खर्च, मोबाइल बिल, घर का किराया, इंटरनेट बिल आदि को शामिल किया जाता है। इन खर्चों के लिए सैलरी का 40-50 फीसदी निकालें। इसके अलावा हर महीने के बिल्‍स, जैसे क्रेडिट कार्ड बिल, बिजली का बिल, मोबाइल का बिल आदि को उनकी ड्यू डेट से पहले क्लियर कर दें। इससे होगा यह कि आप आखिरी वक्त की परेशानी और टेंशन से बचे रहेंगे और 

एक्‍स्‍ट्रा चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा। उम्र के आधार पर भी फाइनेंशियल प्‍लानिंग की जा सकती है। इसका अर्थ है कि किस उम्र पर कितने पैसों की जरूरत पड़ेगी, इसे ध्यान में रखते हुए प्‍लानिंग की जा सकती है। इससे हर उम्र की जरूरत के वक्त एक निश्चित फंड मौजूद रहेगा। जैसे शादी की उम्र पर शादी के लिए फंड, बच्चों की पढ़ाई के वक्त कितना फंड, रिटायरमेंट के बाद कितने फंड की जरूरत आदि। सैलरी मैनेजमेंट के फॉर्मूले के तीसरे हिस्से के तहत अगर इंश्‍योरेंस, EMI, होम लोन, पर्सनल लोन चल रहा है तो इसके लिए भी फंड का एक हिस्सा अलग रखें। यह सैलरी का 20-30% हो सकता 

है। ऐसा करने से आपको EMI के लिए फंड जुटाने की टेंशन से मुक्ति मिलेगी और EMI कटने के वक्त पैसा मौजूद रहेगा। EMI वक्त पर कटेगी तो आगे आप इसके डिले होने पर लगने वाले टैक्स से बच जाते हैं। खर्चों को पूरा करने के बाद अगर कुछ पैसा बच जाता है तो फिर उसे फ्यूचर के लिए जोड़ने के बारे में सोचा जाता है। अगर पूरी सैलरी, खर्चों में ही खत्म हो गई और पैसा नहीं बचा तो सेविंग्स आगे के लिए टल जाती है। फाइनेंशियल प्लानर्स का मानना है कि अगर आप वाकई में फ्यूचर फाइनेंशियली सिक्‍योर करना चाहते हैं तो पहले सेविंग और बाद में खर्चों के बारें में सोचें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -