- Back to Home »
- Property / Investment »
- देश के 715 रेलवे स्टेशनो को निजी हाथों में सौंपने की कवायद शुरू....
Posted by : achhiduniya
07 June 2021
रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को किसी निजी कंपनी को सौंपने के
लिए पिछले साल ही कवायद शुरू की थी। यूं तो कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह
से इसके काम में देरी हुई,लेकिन अब इसके रिक्वेस्ट फोर
क्वालिफिकेशन (RFQ) की प्रक्रिया में कुल 9 कंपनियां योग्य
पाई गई हैं। योग्य पाई गई कंपनियों में जीएमआर और अडानी समूह भी शामिल है। इंडियन रेलवे
स्टेशन
डेवलपमेंट कारपोरेशन (IRSDC) द्वारा तैयार एक अद्यतन सूची के मुताबिक इस निगम को कुल 715 रेलवे स्टेशन सौंपे जाएंगे। ये रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं। इस सूची में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन का स्टेशन पावापुरी और नवादा भी शामिल है। इसके अलावा पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, किउल और मोकामा जैसे स्टेशनों का भी नाम है। इस सूची में
बिहार के पिछड़े इलाके के कटिहार, जोगबनी और अररिया कोर्ट जैसे स्टेशनों में किशनगंज का भी नाम है। यही नहीं, पूर्णिया, नौगछिया, सोनपुर, बगहा, नरकटियागंज, जयनगर, रक्सौल, खगड़िया, जैसे स्टेशनों का भी नाम है। गौरतलब है की रेल मंत्रालय के तहत काम करने वाले संगठन इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेटशन को इसलिए ही बनाया गया है। यह संगठन इस समय चल रहे रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट के नाम पर रेल मंत्रालय से लेता है और फिर किसी दिन उसे निजी हाथों में देने के लिए रिक्वेस्ट फोर क्वालिफिकेशन (RFQ) मंगवा लेता है। एक बार किसी स्टेशन का RFQ आ गया, उसके बाद तो फिर अपने आप काम हो जाता है।


