- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- बाबा रामदेव ने किया ब्लैक फंगस दूर करने की आयुर्वेदिक दवा लॉन्च करने का ऐलान...
Posted by : achhiduniya
02 June 2021
कोरोना काल में ब्लैक फंगस के साथ ही अन्य प्रकार के फंगल
इन्फेक्शन के मामले तेज़ी से बढ़े और घातक भी हुए। बाबा रामदेव के हवाले से कहा
गया कि इस दिशा में पतंजलि रिसर्च सेंटर और योगपीठ ने इस घातक बीमारी के लिए दवा
विकसित करने का बीड़ा उठाया। एक खबर के मुताबिक इसके लिए बालकृष्ण के निर्देशन में
रिसर्च सेंटर के प्रमुख डॉ. अनुराग वार्ष्णेय के नेतृत्व में शोध टीम बनाई गई। बाबा
रामदेव और उनके घनिष्ठ सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है कि एक सप्ताह के
भीतर फंगस के लिए आयुर्वेदिक दवा लॉन्च की जाएगी। दोनों ने ही यह दावा भी किया कि
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि योगपीठ में इस दवा को लेकर काम और ज़रूरी औपचारिकताएं
लगभग पूरी हो चुकी हैं। ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस के लिए
तैयार कर ली गई दवा का काम फाइनल स्टेज में चल रहा है। रामदेव ने कहा कि विवाद के
बीच भी उन्होंने लोगों की सेवा से मुंह नहीं मोड़ा है और वह अपना काम कर रहे हैं। रामदेव
ने पतंजलि संस्थान द्वारा फंगल इन्फेक्शन की दवा विकसित कर लिये जाने पर अपनी
रिसर्च टीम को बधाई देते हुए दावा किया कि इस टीम ने सिर्फ पांच से छह हफ्तों के
भीतर दवा बना लेने का कारनामा किया। वहीं, बालकृष्ण
ने कहा कि इस दवा से संबंधित शोध पूरा हो चुका है और अब सरकारी स्तर पर इसकी
मंज़ूरी संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उनके मुताबिक, इसमें एक से डेढ़ हफ्ते का समय लग सकता है।


