Posted by : achhiduniya 14 June 2021

रोज तुलसी के पत्ते खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा तुलसी शरीर में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम भी करती है। तुलसी के पत्तों में शरीर की सूजन खत्म करने का भी गुण पाया जाता है,लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्तों के अलावा तुलसी के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं।  तुलसी के बीज का इस्तेमाल कई सालों से घरेलू उपचार में किया जाता है। साथ ही आयुर्वेदिक 

उपचार में भी तुलसी के बीजों का इस्तेमाल होता है। इन बीजों में प्रोटीन,फाइबर और लौह अधिक मात्रा में होता है। तुलसी के बीज पाचन,वजन घटाने,खांसी और ठंड के इलाज में भी कारगर हैं। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम भी करते हैं। तुलसी के बीज में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो शरीर में फ्री रेडिकल्स यानि मुक्त कणों की वजह से होने वाले डैमेज को रोकते हैं। इन फ्री रेडिकल्स के डैमेज की वजह से उम्र से पहले बुढ़ापे आने लगता 

है,लेकिन अगर आप तुलसी के बीज का खाने में इस्तेमाल करते हैं तो आप लंबे समय तक जवां रह सकते हैं। इसके अलावा इन बीजों में फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में तुलसी के बीज का काढ़ा बना कर पीने से फायदा होता है। आप तुलसी के बीजों तो चाय में डालकर भी पी सकते हैं। तुलसी के बीज पाचन तंत्र को सुधारते हैं। अक्सर कई लोगों को पेट की परेशानियां रहती हैं जैसे कब्ज, एसिडिटी या अपच इन सभी रोगों में तुलसी के बीज बहुत फायदा करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की अच्छी तरह से सफाई करता है। आप 

तुलसी के बीज पानी में डाल दीजिए। पानी में डालने पर बीज फूल जाते हैं और ऊपर एक जिलेटिन की परत बना लेते हैं। इसे पानी में डालकर पीने से पेट सही रहता है। तुलसी के बीज दिमाग पर काफी अच्छा प्रभाव डालते हैं। तुलसी के बीजों का खाने में इस्तेमाल करने से तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। तुलसी के बीज मानसिक बीमारियों से भी छुटकारा दिलाते हैं। अक्सर कई लोग तनाव की वजह से काफी परेशान रहते हैं और इसके लिए कई तरह की दवाएं या घरेलू नुस्खे अपनाते हैं अगर आपको भी तनाव को दूर भगाना है तो आप तुलसी के 

बीजों का सेवन करना शुरु कर दें। अगर आपके शरीर में किसी तरह की कोई सूजन हैं तो तुलसी के बीजों का सेवन करने से आपको फायदा होगा। तुलसी के बीज में एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। इसके अलाव लूज मोशन होने पर भी तुलसी के बीज फायदा करते हैं। अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो तुसली के बीज खाने से आपका वजन भी कम हो सकता है। तुलसी के बीज में कैलोरी बहुत कम होती है और फायबर से भरपूर होते हैं। ये आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते। जिससे वजन घटाने में 


मदद मिलती है। इसके अलावा तुलसी के बीजों को होममेड ग्रीन टी बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे वजन कम होता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -