- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- घर पर ऐसे बनाएं स्पंजी रसगुल्ले….
Posted by : achhiduniya
12 June 2021
आज हम आपकों स्पंजी रसगुल्ले बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
जिससे आप आसानी से घर पर ही स्पंजी रसगुल्ले बना सकते हैं, तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में सबसे पहले सामग्री नोट कर
ले। पनीर-800 ग्राम,चीनी- 400 ग्राम,पानी-500मिली,गुलाब जल-1 टीस्पून,आटा- 2 टीस्पून,इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून। अब जानते है बनाने की विधि:- एक बाउल में पनीर,आटा और इलायची पाउडर लेकर इसका नरम आटा गूंथ लें। हाथों पर तेल
लगाकर आटे की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। अब एक बाउल में चाशनी के लिए पानी और चीनी
डालें और धीमी आंच पर चाशनी तैयार करें। तैयार चाशनी में बनाएं बॉल्स डालें और 5-10 मिनट तक इन्हें ऐसे ही उबलने दें। जब रसगुल्ले चाशनी के ऊपर
आने लगे तो चम्मच से चेक कर लें। यदि रसगुल्ले सॉफ्ट हो गए हो तो यह बनकर तैयार
हैं। अब तैयार रसगुल्लों के ऊपर गुलाब जल डालें और ठंडा होने पर सर्व करें।


