Posted by : achhiduniya 17 June 2021

उत्तर प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत मिली तो दल के मुखिया मुलायम सिंह यादव के सामने बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल सिंह यादव के रूप में दो मजबूत विकल्प थे। शिवपाल का राजनीतिक करियर और अनुभव अखिलेश के मुकाबले कहीं ज्यादा था, लेकिन बाजी बेटे के हाथ लगी। 2007 में बसपा की सरकार के दौरान शिवपाल नेता प्रतिपक्ष भी थे। युवा चेहरे और चुनाव में जमकर पसीना बहाने वाले अखिलेश यादव राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष 

भी रहे। मगर युवा भतीजे के अधीन अनुभवी चाचा के बीच शीत युद्ध धीरे-धीरे सतह पर आ गया। झगड़ा शांत कराने के लिए मुलायम ने शिवपाल को 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो अखिलेश ने शिवपाल से पीडब्ल्यूडी, राजस्व और सिंचाई जैसे अहम विभाग छीन लिए। दो दिन बाद शिवपाल ने मंत्री पद से उनके बेटे आदित्य ने कोऑपरेटिव फेडरेशन ने भी त्यागपत्र दे दिया। महाराष्ट्र की राजनीति में भी चाचा-भतीजे के तौर पर शरद पवार और उनके भाई के बेटे अजित पवार के बीच भी 

काफी उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते रहे। अजित पवार को राजनीति में लाने का श्रेय उनके चाचा और एनसीपी के प्रमुख शरद पवार को जाता है, लेकिन कथित सिंचाई घोटाले को  लेकर वो अपने चाचा के लिए मुसीबत बने। अजित पवार के महज 27 साल के बेटे पार्थ पवार के मावल लोकसभा सीट से मई 2019 में चुनाव हारने पर भी दोनों में मनमुटाव रहा। फिर नवंबर 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे जब किसी पार्टी के पक्ष में नहीं आए तो अजित पवार ने अपने चाचा को भरोसे में लिए बिना पार्टी के कुछ विधायकों के साथ बीजेपी (BJP) से हाथ मिला लिया। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना  के 

गठबंधन की सुगबुगाहट के बीच 23 नवंबर 2019 की सुबह 5.30 बजे देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली,लेकिन कुशल रणनीतिकार शरद पवार ने अजित पर कार्रवाई की बजाय उन्हें सूझबूझ से पाले में लाने में सफल रहे।  हालांकि शरद पवार के बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले या अजित में कौन पार्टी की कमान संभालेगा, यह सवाल अभी भी बाकी है। बिहार के क्षेत्रीय दल लोक जनशक्ति पार्टी में दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की विरासत को लेकर उनके बेटे चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस में उठापटक चल रही है। एलजेपी के 6 सांसदों में से 5 सांसदों ने पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में बगावत कर दी। चिराग पासवान को हटाकर कर चाचा पशुपति पारस लोकसभा में संसदीय दल के नेता बन गए। भतीजे ने भी जवाब देते हुए चाचा समेत सभी बागी सांसदों को पार्टी से ही निकाल दिया। सुलह-समझौते के आसार खत्म होने के साथ अब राजनीतिक उत्तराधिकार की यह जंग लंबी चलने वाली है। दोनों पक्ष कानूनी विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं और मामला कोर्ट से लेकर चुनाव आय़ोग की चौखट तक भी जा सकता है। एलजेपी में चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज बिहार इकाई के अध्यक्ष और राम विलास के एक और भाई रामचंद्र पासवान समस्तीपुर से सांसद थे। रामचंद्र का जुलाई 2019 में निधन हो गया था। दोनों ही नेता अब खुद को एलजेपी का मुखिया बता रहे हैं और समर्थकों के बीच भी इसको लेकर टकराव दिख रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -