- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- “शक्तिमान - भीष्म पितामह” का कॉमेडी शो “द मुकेश खन्ना शो”… जल्द टीवी पर
Posted by : achhiduniya
05 June 2021
बीआर चोपड़ा निर्देशित टेलेवीजन के सबसे लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने किरदार को निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। आज
मुकेश खन्ना को लोग भीष्म पितामह के नाम से
ही जानते हैं। वही शक्तिमान में समाज को सजग करने वाली भूमिका को
काफी सराहा गया। यह धारावाहिक बच्चो में काफी लोकप्रिय रहा। मुकेश खन्ना इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। मुकेश खन्ना अब अपना एक कॉमेडी शो “द मुकेश
खन्ना शो” लेकर आ रहे हैं।
जिसके सोशल मीडिया पर काफी चर्चें चल रहे हैं। इस शो के लिए मुकेश खन्ना ने फेमस कॉमेडियन सुनील पाल के साथ एसोसिएशन किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। इस वीडियो में उन्होंने सुनील पाल को इंट्रोड्यूस करवाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील पाल, मुकेश खन्ना की एक अलग अंदाज में तारीफ करते हैं। सुनील महाभारत के शीर्षक गाने की धुन पर मुकेश की तारीफ में कहते हैं- 'भीष्म शक्तिमान मुकेश
जी ने दिया मुझे सम्मान। इस अनमोल घड़ी का सुनील करेगा अभिमान'। यह सुनने के बाद मुकेश हंसते हुए सुनील से कहते है 'आयुष्मान भव'। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा है,आज के इस कोरोना के रोने में किसी को हंसा पाना एक नोबल काम है। परंतु कॉमडी के नाम पर बेहूदगी मुझे पसंद नहीं। इसीलिए आप जानते हैं कि मैंने अपना 'द मुकेश खन्ना शो' शुरू किया, जिसमें मैं शालीनता से भरे हास्य कलाकारों को ला रहा हूं। इसी कड़ी में मैं ला रहा हूं सुनील पाल। देखिए और हंसिए। जिस पर उनके प्रशंसक कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है 'शक्तिमान जी ये आपने बहुत अच्छा किया ये अभूतपूर्व प्रतिभावान कलाकार जिनको झूठे एवम् अश्लील टी वी शोज की वजह से भुला दिया गया था उनको मौका दिया है।


