- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- पुरुष भी होंगे प्रेग्नेंट दे सकेंगे बच्चो को जन्म...चीन का चौकाने वाला रिसर्च आया सामने
Posted by : achhiduniya
18 June 2021
चीन की वुहान लैब से निकले एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि चीन अजीबो गरीब
रिसर्च करता रहता है। वहां कई ऐसे रिसर्च किए जाते हैं जो आमतौर पर अन्य देशों में
बैन हैं। महिलाए ही गर्भवती {प्रेंग्नेंट} होती है,लेकिन चीन के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के
बाद पुरुषों के प्रेग्नेंट होने का दावा किया है। चीन के सनकी वैज्ञानिकों ने नर
चूहे में बच्चेदानी फिट कर बच्चे पैदा करवाए। चीन के
वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने पुरुषों को प्रेग्नेंट करने का चमत्कार कर दिखाया है। इसके लिए वो कई सालों से रिसर्च कर रहे थे। जिसके बाद अब जाकर रिसर्च का नतीजा सामने आया है। चीन में वैज्ञानिकों द्वारा किए इस रिसर्च में नर चूहे की बॉडी पर एक्सपेरिमेंट किया गया, इसमें नर की बॉडी में सर्जरी के जरिए मादा की बॉडी से निकाला गया बच्चेदानी फिट किया गया। इसके बाद नर को प्रेग्नेंट कर सिजेरियन के जरिए बच्चे पैदा करवाए गए। इस रिसर्च के बाद अब
भविष्य में पुरुषों के प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ गई है। इंफोवार्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस रिसर्च के बाद अब वैसे ट्रांसजेंडर जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं उनको मदद मिलेगी। ये प्रयोग शंघाई के नेवल मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। इसमें वैज्ञानिकों ने मादा चूहों की बॉडी से बच्चेदानी को पहले बाहर निकला, इसके बाद उसे नर चूहे की बॉडी में फिट किया। इस यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद नर को प्रेग्नेंट कर उसकी सिजेरियन के जरिये डिलीवरी करवाई गई। इस रिसर्च को चार स्टेप में पूरा किया गया। इसे रैट मॉडल
बताया गया। हालांकि, अभी इसकी सक्सेस रेट मात्र 3.68 परसेंट ही बताई गई है। नर चूहे में एक्सपेरिमेंट कामयाब हो गया और नर ने 10 बच्चे पैदा किए। हैरान करने वाली बात ये है कि चीन के वैज्ञानिक अब रैट मॉडल को इंसानों पर अपनाने की फिराक में है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक्सपेरिमेंट में नर को प्रेग्नेंट किया गया। मैमल में हुए इस एक्सपेरिमेंट से अब इसके इंसानों में कामयाब होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले NYU स्कूल ऑफ़ मेडिसिन ने ट्रांसजेंडर्स के लिए भी ऐसा एक एक्सपेरिमेंट किया था। इसमें वैसे ट्रांसजेंडर्स जो प्रेग्नेंट होना चाहते हैं, अपने यूट्रस की सर्जरी नहीं करवाते और मेल की बॉडी में ही प्रेग्नेंट हो जाते हैं।



