- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- बेरोजगारी व भूख मिटाने काम करने की दे इजाज्त...FWICE का MH-CM उद्धव ठाकरे सरकार को मार्मिक पत्र..
Posted by : achhiduniya
01 June 2021
फेडरेशन ऑफ इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित, प्रेसिडेंट
बी एन तिवारी,
मुख्य सलाहकार शरद शेलार, जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे और ट्रेजरार गंगेश्वर श्रीवास्तव ने
साइन कर एक लेटर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजा है। इस लेटर में
लिखा है,हम आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि पहले भी फेडरेशन
मीडिया एंड एंटरटेनमेंट में काम शुरू करने की अनुमति के लिए लेटर भेज चुका है। अभी
तक आपकी तरफ से हमारे रिक्वेस्ट का कोई जवाब नहीं मिला है। सर, हम आपको बताना चाहते हैं कि लाखों कलाकार,वर्कर और टेक्निशियन पिछले डेढ़ साल से बेरोजगार हैं। ये
इंडस्ट्री ही इनकी रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया है। लाखों लोगों को इस इंडस्ट्री
में काम मिला है जिससे उनके परिवार का गुजारा होता है। लॉकडाउन में इंडस्ट्री के काम
काज ठप होने का सबसे अधिक असर डेली वेजेस वर्कर्स पर ही पड़ रहा है.। इनके पास रोजगार
का कोई और रास्ता नहीं है। ये लोग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर ही डिपेंडेंट हैं। इस लेटर
में फेडरेशन ने आगे लिखा है,अगर एक बार फिर 15 दिन के लिए लॉकडाउन किया जाता है तो आर्टिस्ट, वर्कर्स और टेक्निशियन के लिए बड़ा झटका होगा। प्रोड्यूसर्स का
निवेश पहले ही बुरी तरह से प्रभावित है। लॉकडाउन में सभी प्रोजेक्ट्स रूक गए हैं। 32 अलग-अलग क्राफ्ट्स की मदर बॉडी होने की वजह से हमारे पास कई
लोगों के कॉल आते हैं। सभी इंडस्ट्री में फिर से काम शुरू होने की गुजारिश करते है।
आगे लिखा कि सर आपसे प्रार्थना है कि प्लीज एम एंड ई इंडस्ट्री के काम को फिर से
शुरू करने के लिए स्पेशल परमिशन दे दें ताकि लाखों लोगों को जीवन यापन करने में
कठिनाई न आए। हम सभी गाइड लाइन का सख्ती
से पालन करने का आश्वासन देते हैं। FWICE ने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेटर
लिखकर
फेडरेशन ने मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काम को फिर से शुरू करने के लिए
अनुरोध किया। कोरोना महामारी की वजह से इन
दिनों फिल्म और टीवी सीरियल्स की शूटिंग बंद पड़ी है।


