- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए तीन खुराक वाली वैक्सीन तैयार...
Posted by : achhiduniya
20 August 2021
देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर का भय अभी भी बना हुआ है। देश
को अब 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन मिल गई है। ड्रग्स
कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने
जाइडस कैडिला की तीन डोज वाली वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी
है। यह एक डीएनए वैक्सीन है। अब भारत के पास कुछ छह कोरोना वैक्सीन है। कंपनी ने
कहा कि उसकी रणनीति
सालाना वैक्सीन की 100 मिलियन
से 120 मिलियन खुराक बनाने की योजना है और अभी से वैक्सीन का
स्टॉक बनाना शुरू हो गया है। जाइडस कैडिला ने अपनी तीन डोज वाली वैक्सीन को देशभर
में 28000 से अधिक स्वयंसेवक पर ट्रायल किया था। परीक्षण के दौरान
वैक्सीन वायरस के खिलाफ 66.6 प्रतिशत तक प्रभावी पाई गई थी।
जायडस ने डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर
बनाई है वैक्सिन। जाइडस कैडिला वैक्सीन से पहले देश में सीरम इंस्टीट्यूट की
कोविशील्ड,
भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन, रूस की स्पुतनिक वी, मॉडर्ना
और जानसन एंड जॉनसन की वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा
था। अहमदाबाद स्थित फॉर्मा
कंपनी ने 1 जुलाई को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आवेदन किया था। एक
विज्ञप्ति के अनुसार जायडस कैडिला ने वैक्सीन का ट्रायल 28000 हजार से अधिक लोगों पर किया था जो कि अभी तक भारत में सबसे
बड़ा टीका परीक्षण है। जायडस कैडिला की ZyCoV-D कोरोना
वैक्सीन का भारत में तीन चरण का ट्रायल हुआ है। जाइडस की यह वैक्सीन दुनिया की पहली
वैक्सीन है जो डीएनए बेस्ड है। इससे पहले दुनिया भर में जितनी भी वैक्सीन थी वह या
तो सिंगल डोज थी या फिर डबल डोज की थी यह पहली वैक्सीन होगी जो तीन खुराक वाली है।